भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 में पारंपरिक भारतीय खाद्य उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सहकारी संस्थाएं देश की स्वदेशी खाद्य विरासत की शुद्धता, गुणवत्ता और विविधता को प्रदर्शित कर रही हैं। रागी सहित विभिन्न पारंपरिक खाद्य उत्पाद सहकारी नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं। यह किसानों और उत्पादकों को सीधे व्यापक बाजारों से जोड़ने में सहकारी संस्थाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
व्यापार मेले में सहकारी संस्थाओं के स्टॉल प्रामाणिक भारतीय खाद्य पदार्थों और प्राकृतिक उत्पादों में रुचि रखने वाले आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी पारंपरिक खानपान की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण उत्पादकों के लिए बेहतर विपणन अवसर उपलब्ध कराने में सहकारी संस्थाओं के योगदान को भी उजागर कर रही है। उपभोक्ताओं के विश्वास, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सामूहिक उद्यमशीलता के माध्यम से सहकारी संस्थाएं भारत की समृद्ध कृषि एवं खानपान की विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान दिला रही हैं।
सहकारिता की यह पहल न केवल पारंपरिक एवं स्वदेशी खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने, किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण और देश की खाद्य अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।


