Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

अमित शाह ने किया विजन 2047 का अनावरण

ईटानगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047’ का अनावरण किया

Published: 11:34am, 23 Nov 2026

ईटानगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047’ का अनावरण किया। ईटानगर में आयोजित सहकारिता समारोह में उन्होंने 5,610.95 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन और अन्य सहकारी गतिविधियों के विस्तार से राज्य में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि दूध, अंडे, मांस और मछली के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने से कम से कम 32 हजार परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।

शाह ने बताया कि राज्य में 56 हजार से अधिक लोग 185 पैक्स, 52 डेयरी और 43 मत्स्य सहकारी समितियों से जुड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य में उत्पादित दूध की खरीद के लिए अमूल और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड सहयोग करेंगे तथा स्थानीय प्रसंस्करण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम में शाह ने रागा LAMPS में खाद्यान्न भंडारण गोदाम का उद्घाटन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबपेज लॉन्च किया।

उन्होंने नामसाई डेयरी सहकारी समिति, लोअर सुबनसिरी मत्स्य कृषक सहकारी समिति, केमली LAMPS और जांग LAMPS को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान NCDC, NABARD और अन्य संस्थाओं के माध्यम से सहकारी समितियों को ऋण सहायता, बीज किट और माइक्रो-एटीएम सुविधाएं प्रदान की गईं।

शाह ने मिशन शिक्षित अरुणाचल फेज-II, बिजली और ग्रामीण सड़क विकास कार्यक्रमों सहित सीमावर्ती जिलों की 199 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाई और सरस मेले का उद्घाटन भी किया।

Jitendra