Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

सहकारिता अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आरबीआई की पहल

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तेलंगाना के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आरसीएस) कार्यालय के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के विनियमन, पर्यवेक्षण, ऑडिट और निरीक्षण को मजबूत करने के साथ संस्थागत समन्वय बढ़ाना था।

Published: 08:00am, 29 Nov 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तेलंगाना के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आरसीएस) कार्यालय के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के विनियमन, पर्यवेक्षण, ऑडिट और निरीक्षण को मजबूत करने के साथ संस्थागत समन्वय बढ़ाना था। एपी महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक के परिसर में आयोजित कार्यशाला में आरबीआई अधिकारियों, सहकारिता विभाग के प्रतिनिधियों, बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों और वित्तीय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

आरबीआई हैदराबाद के उप महाप्रबंधक प्रभूति सामल ने शहरी सहकारी बैंकों के ऑडिट और निरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं की समझ बढ़ाने पर जोर दिया। संयुक्त रजिस्ट्रार के. अनीता ने तेलंगाना में शहरी सहकारी बैंकों के संचालन और विकास पर अपने विचार साझा किए।

एपी महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक के अध्यक्ष मुरली मनोहर पालोद ने कार्यशाला के आयोजन के लिए आरबीआई का आभार व्यक्त किया। वहीं, तेलंगाना राज्य शहरी सहकारी बैंक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष जी. मदन गोपाल स्वामी ने आरबीआई और आरसीएस के बीच निरंतर समन्वय की आवश्यकता बताई।

तकनीकी सत्रों में जोखिम आधारित पर्यवेक्षण, डिजिटल गवर्नेंस, बैंक निरीक्षण, वित्तीय रिपोर्टिंग, लेखांकन मानकों, धोखाधड़ी प्रबंधन, कराधान और बैंकिंग विनियमन (संशोधन) अधिनियम, 2020 के प्रावधानों पर चर्चा की गई। आरबीआई के ‘दक्ष’ (DAKSH) पर्यवेक्षण प्लेटफॉर्म की भी जानकारी दी गई।

अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. प्रसन्ना के नेतृत्व में आयोजित संवाद सत्र में वैधानिक ऑडिट, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए), बकाया ऋण की वसूली, निदेशकों के कार्यकाल और सूचना का अधिकार अधिनियम से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हनुमानदास राठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यशाला की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।

Jitendra