Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

तमिलनाडु में फसल ऋण माफी को लेकर जागरूकता अभियान तेज

तमिलनाडु के सहकारिता विभाग ने फसल ऋण माफी योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 25 नवंबर तक 9,610 गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से फसल ऋण माफी की जानकारी दी गई है।

Published: 09:00am, 28 Nov 2026

तमिलनाडु के सहकारिता विभाग ने फसल ऋण माफी योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में  9,610 गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से फसल ऋण माफी की जानकारी दी गई है।

7.86 लाख से अधिक किसानों तक पहुंची जानकारी

जागरूकता अभियान के तहत सहकारिता विभाग ने 2,65,132 किसानों को सूचना पत्र भेजे हैं, जबकि 5,21,096 किसानों को एसएमएस के माध्यम से योजना की जानकारी दी गई है। इन दोनों माध्यमों से कुल 7,86,228 किसानों तक विभाग ने पहुंच बनाई है। इसके अलावा जिला स्तरीय समाचार पत्रों में नियमित रूप से सूचनाएं प्रकाशित की जा रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी प्रतिदिन योजना से संबंधित जानकारी साझा की जा रही है। सहकारी समितियां फसल ऋण लेने वाले किसानों से फोन पर संपर्क कर उन्हें ऋण माफी की जानकारी दे रही हैं।

किसानों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन

विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए विशेष व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 98840 00845 भी उपलब्ध कराया है। इसके माध्यम से किसान योजना से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सहकारिता विभाग ने कहा कि राज्यभर में जागरूकता अभियान जारी रहेगा। विभिन्न संचार माध्यमों और सहकारी संस्थाओं के नेटवर्क का उपयोग कर अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य फसल ऋण माफी योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाना है।

Jitendra