Trending News

संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू

सहकारिता के माध्यम से औद्योगिक विकास का नया मॉडल तैयार करेगा बंगाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के पांच पश्चिमी जिलों में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लैंड पूलिंग मॉडल लागू करने की योजना बनाई है। इसके तहत बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और पश्चिम बर्धमान के किसानों एवं भूमि मालिकों को सहकारी समितियां बनाकर अपनी जमीन एकत्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Bengal to Engage Farmers in Industrial Development Through Land-Pooling Coop


Published: 16:21pm, 26 Nov 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के पांच पश्चिमी जिलों में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लैंड पूलिंग मॉडल लागू करने की योजना बनाई है। इसके तहत बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और पश्चिम बर्धमान के किसानों एवं भूमि मालिकों को सहकारी समितियां बनाकर अपनी जमीन एकत्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं को कम करना और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है।

सहकारी समितियों के माध्यम से होगा भूमि विकास

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी जिलों में अपेक्षाकृत कम उपजाऊ भूमि होने के कारण यह मॉडल किसानों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। सहकारी समितियों के माध्यम से एकत्रित जमीन पर पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम जैसी सरकारी एजेंसियां निर्धारित शुल्क लेकर सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करेंगी।

इसके बाद सहकारी समितियां इच्छुक कंपनियों को जमीन बेच सकेंगी। विकसित भूमि का 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा मूल भूमि मालिकों को वापस किया जाएगा। इससे किसान औद्योगिक विकास में भागीदार बनेंगे और उन्हें भविष्य में जमीन के बढ़ते व्यावसायिक मूल्य का लाभ मिल सकेगा।

उपजाऊ कृषि भूमि वाले जिलों में सतर्कता

सरकार पूर्व बर्धमान, हुगली, हावड़ा और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में इस मॉडल को लागू करने से पहले सावधानी बरतना चाहती है। इन क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या घनत्व, छोटी जोत और उपजाऊ कृषि भूमि के कारण किसानों की रुचि कम हो सकती है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार अगले तीन महीनों में 8,000 से 10,000 एकड़ जमीन सीधे खरीदकर औद्योगिक लैंड बैंक विकसित करने की योजना बना रही है।

Jitendra