Trending News

संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू

भारत की निगाहें मलेशिया को भी हरा जीत के ‘छक्के’ के साथ फाइनल में स्थान बनाने पर

भारतीय टीम अब मलेशिया को भी शनिवार को सेमीफाइनल में हरा मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल 2026 के फाइनल में स्थान बनाने उतरेगी। मौजूदा और तीन बार की चैंपियन एफआईएच रैंकिंग में दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत मौजूदा फॉर्म के आधार पर मलेशिया के मुकाबले हर लिहाज से बेहतर दिखाई देती है।

नई दिल्ली। ऑलराउंडर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के दो हैट्रिक सहित सबसे ज्यादा आठ गोल की बदौलत राउंड रॉबिन लीग के अपने सभी पांचों मैच जीत शीर्ष पर रही भारतीय टीम अब मलेशिया को भी शनिवार को सेमीफाइनल में हरा जीत के ‘छक्के’ के साथ मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल 2026 के फाइनल में स्थान बनाने उतरेगी। मौजूदा और तीन बार की चैंपियन एफआईएच रैंकिंग में दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत मौजूदा फॉर्म के आधार पर मलेशिया के मुकाबले हर लिहाज से बेहतर दिखाई देती है।

अपने डच हॉकी उस्ताद शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में 2026 का महिला नेशंस कप जीत कर आगाज करने के साथ 2026 महिला हॉकी विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवें स्थान, नगोया (जापान) में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम की निगाहें इस साल का समापन महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में तीसरा खिताब जीतने पर लगी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के पास रिकॉर्ड चौथी बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीत नया इतिहास रखने का मौका और वह इसमें सक्षम भी दिखाई दे रही है। भारत ने इससे पहले अब 2016, 2023 और 2024 में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब जीता था।

भारत की तरह दक्षिण कोरिया ने भी तीन बार खिताब जीता है लेकिन इस बार अपनी नई खिलाड़ियों के साथ उतरने के चलते वह सेमीफाइनल तक में स्थान नहीं बना पाई। मलेशिया की टीम अपने स्ट्रक्चर पर काबिज रहने के साथ पलटवार कर गोल कर चौंकाने की क्षमता रखती है। भारत को मलेशिया के खिलाफ अपने स्ट्रक्चर पर काबिज रह कर अति उत्साह से बचना होगा।

मौजूदा फॉर्म और अनुभवी ऑलराउंडर स्ट्राइकर नवनीत कौर, दीपिका सहरावत, मिडफील्डर नेहा गोयल, सुशीला चानू और नवोदित स्ट्राइकर मुमताज खान, फुलबैक ड्रैग फ्लिकर पूजा साहू के साथ कप्तान सलीमा टेटे, सुनीलिता टेटे के पूरी तरह रंग में होने के चलते मलेशिया के लिए भारत के विजयरथ को रोकना बेहद मुश्किल होगा। भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय राउट आउट और कोच रहे सीआर कुमार द्वारा प्रशिक्षित मलेशिया को पहले राउंड रॉबिन लीग मैच में पिछड़ने के बाद 4-1 से हरा कर किया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम अपनी लीग मैच की जीत को सेमीफाइनल में दोहरा कर फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। सबसे अहम बात यह है कि टूर्नामेंट के अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने के साथ जिस तरह भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पूरे रंग में आ गई है उसके मद्देनजर मलेशिया को भारत को जीत के साथ फाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कार ही करना होगा।

भारत ने राउंड रॉबिन लीग के अपने पांचों मैच जीत कर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 गोल किए और कुल चार गोल खाए। भारत के लिए दीपिका सहरावत ने जहां सबसे ज्यादा आठ गोल किए हैं, वहीं नवोदित स्ट्राइकर मुमताज खान के साथ अनुभवी स्ट्राइकर ललरेमसियामी ने तीन तीन, नवनीत कौर और चीन और जापान के खिलाफ खेलने उतर कर अपने अनुभव का इस्तेमाल करने वाली नेहा गोयल के साथ ड्रैग फ्लिकर पूजा साहू ने दो दो , मिडफील्डर सुनीलिता टोपो, साक्षी राणा और ऋतुजा डडासो पिसल के एक एक गोल के रूप में नौ अलग खिलाड़ियों का गोल करना यह दर्शाता है कि भारत के पास गोल करने वाली एक नहीं बल्कि अनेक स्ट्राइकर और ड्रैग फ्लिकर हैं। नवनीत कौर ने भले ही अब तक दो गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किए हैं और उन्हें अभी टूर्नामेंट में अपने पहले मैदानी गोल का इंतजार है लेकिन जिस तरह उन्होंने नेहा, सुनीलिता टोपो, साक्षी राणा के साथ मिल कर  पेनल्टी कॉर्नर बनाने के साथ मैदानी गोल करने के अभियान बनाए हैं, वह वाकई काबिलेतारीफ है।

दीपिका सहरावत निर्विवाद रूप से भारत और एशिया की नहीं, बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से हैं ही, साथ ही बेहतरीन स्ट्राइकर और स्कीमर होने के साथ पेनल्टी कॉर्नर पर अपनी दमदार हिट से गोल करने के कौशल के साथ वह टीम की सबसे अहम खिलाड़ी हैं। दीपिका के ड्रैग फ्लिकर की धार को कुंद करने के लिए दुनिया की शीर्ष हॉकी टीमों की रशर और गोलरक्षक अब पूरी रणनीति बना कर उतर रही हैं। ऐसे में चीफ कोच शुएर्ड मराइन को दीपिका के साथ मिलकर गोल करने की और बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत है।

खुद दीपिका सहरावत को इस बात का अहसास है और वह पेनल्टी कॉर्नर पर सीधे ड्रैग फ्लिक पर गोल करने के साथ पीछे साथी फ्लिकर पूजा साहू की ओर गेंद सरका कर इनडायरेक्ट गोल करने की कोशिश में लगी हैं। दीपिका सहरावत, नवनीत कौर, ललरेमसियामी, मुमताज खान, इशिका और साक्षी राणा ने दिखाया की उन्हें मैदानी गोल करना भी आता है। मलेशिया के सामने भारत के लहरों की तरह हमलों के साथ उसे पेनल्टी कॉर्नर बनाने से रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगा।

मलेशिया गोल करने के लिए अब तक टूर्नामेंट में गोल कर चुकी स्ट्राइकर नूरमिराह जुल्फिकली और दो गोल करने वाली नूर अजहर पर निर्भर करेगा। भारत ने अब तक पांच मैचों में चार गोल खाए और यह दिखाता है कि उसकी रक्षापंक्ति में अनुभवी सुशीला चानू, पूजा साहू, ज्योति सिंह और निकी प्रधान के साथ खुद अनुभवी कप्तान मिडफील्डर सलीमा टेटे और नेहा गोयल जिस तरह पीछे आकर अपनी रक्षापंक्ति के साथ गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम और बंसरी सोलंकी की मदद करती है उसके मद्देनजर मलेशिया के लिए भारत के मजबूत किले को बिखेरना बड़ी चुनौती होगा।

पहला सेमीफाइनलः शुक्रवार, जापान बनाम चीन (शाम चार बजे से)।

दूसरा सेमीफाइनल: शनिवार, भारत बनाम मलेशिया (शाम सात बजे से)।

YuvaSahakar Team