Trending News

दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त दिल्ली में हवा 'बहुत खराब', अक्षरधाम मंदिर के आसपास 327 AQI पहला निजी PSLV लॉन्च के लिए तैयार: PSLV-N1 अगले साल मार्च तक उड़ान भरेगा FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2031 की मेजबानी पहली बार करेंगे अमेरिका , मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन (IFA) के बोर्ड सदस्य नियुक्त

हरजोत कौर बम्हरा बनीं BPSC की नई अध्यक्ष

बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की, उनकी नियुक्ति 29 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इससे पहले 28 नवंबर को उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाएगी

Published: 11:48am, 25 Nov 2026

बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। उनकी नियुक्ति 29 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इससे पहले 28 नवंबर को उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत राज्यपाल ने उन्हें आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और नियुक्ति को लेकर दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।

छह साल या 62 वर्ष की आयु तक रहेगा कार्यकाल

संविधान के अनुच्छेद 316(2) के अनुसार, हरजोत कौर बम्हरा पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक आयोग की अध्यक्ष रहेंगी। दोनों में से जो भी अवधि पहले पूरी होगी, उसके आधार पर उनका कार्यकाल समाप्त होगा।

भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर रहेगी नजर
बिहार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उठते सवालों के बीच यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बम्हरा की पहचान एक सख्त और अनुशासनप्रिय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में रही है।

उनके नेतृत्व में भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाने, परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों की शिकायतों के समाधान पर विशेष नजर रहेगी। आयोग की विश्वसनीयता मजबूत करना और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां होंगी।

Jitendra