Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

Women’s Asian Champions Hockey: दीपिका सहरावत की हैट्रिक से भारत ने थाईलैंड को हरा लगातार तीसरी जीत दर्ज की

भारत को 17 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन थाईलैंड की गोलरक्षक सिराया यिमकिराजंग की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने आधा दर्जन बेहतरीन बचाव किए। भारत अब मंगलवार को चीन और बुधवार को आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच में फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रही जापान से भिड़ेगी और इसी मैच से शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

नई दिल्ली। ड्रैग फ्लिकर ऑलराउंडर दीपिका सहरावत की हैट्रिक और अनुभवी स्ट्राइकर नवनीत कौर के पेनल्टी स्ट्रोक पर दागे दो गोल की बदौलत तीन बार की और मौजूदा चैंपियन भारत ने सबसे कमजोर थाईलैंड को रविवार को 7-0 से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल, 2026 के सेमीफाइनल में स्थान पाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। भारत के लिए सुनीलिता टोपो और मुमताज खान ने भी एक एक गोल किया। भारत और जापान दोनों ने अभी तक अपने अपने सभी तीनों मैच जीते हैं लेकिन अपने बेहतर गोल अंतर के कारण भारत अंक तालिका में शीर्ष पर है।

भारत को रविवार के 17 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन थाईलैंड की गोलरक्षक सिराया यिमकिराजंग की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने आधा दर्जन बेहतरीन बचाव किए। भारत अब मंगलवार को चीन और बुधवार को आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच में फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रही जापान से भिड़ेगी और इसी मैच से शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

अनुभवी नवनीत कौर ने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत का खाता खोला। ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के 11वें और 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। पहले क्वॉर्टर की समाप्ति पर स्कोर यही रहा। नौजवान स्ट्राइकर मुमताज खान ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। भारत हाफ टाइम तक 4-0 से आगे था। भारत को शुरू के दो क्वॉर्टर में आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इनमें दीपिका सहरावत मात्र दो को ही गोल में बदल पाई। दीपिका सहरावत के नौवें पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक को थाईलैंड की गोलरक्षक सिराया यिमकिराजंग ने पैड से रोकने की कोशिश की लेकिन वहीं डी में मंडराती सुनीलिता टोपो ने लपक कर गेंद को गोल में डाल कर भारत को 32वें मिनट में 5-0 से आगे कर दिया।

भारत को तीसरे क्वॉर्टर में तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह इसे गोल में बदलने में नाकाम रहा। दीपिका सहरावत ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में 15वें पेनल्टी कॉर्नर पर अपना मैच का तीसरा गोल कर भारत को 56वें मिनट में 6-0 से आगे कर दिया। नवनीत कौर ने भारत को अगले ही क्षण मिले मैच के दूसरे पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत को 7-0 से आगे कर दिया। सुनीलिता टोपो की डी के भीतर हॉकी खींच कर उन्हें गिराने पर भारत को मैच का यह दूसरा पेनल्टी स्ट्रोक मिला था।

ननामी केनिको, रीना यामामोतो और निको मारुयामा के एक एक गोल से जापान ने चीन को 3-1 से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज। पराजित चीन के लिए इकलौता गोल वेनकियान कई ने दागा। चीन की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

नूरमईजैतुल सयाफी के पेनल्टी कॉर्नर पर,  नूरमिराह जुलकिफली के मैदानी और सिती मुहम्मद के पेनल्टी स्ट्रोक पर किए एक एक गोल से मलेशिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को हाफ टाइम तक गोलरहित बराबरी के बाद 3-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया के लिए इकलौता गोल पेनल्टी कॉर्नर सियुंगसा मुन ने दागा। मलेशिया के भी एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ चार अंक है लेकिन चीन से कमतर गोल अंतर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

YuvaSahakar Team