Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

Women’s Asian Champions Trophy Hockey: मुमताज और सुनीलिता के एक एक गोल से भारत ने द.कोरिया को हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की

नौजवान स्ट्राइकर मुमताज खान और आक्रामक सेंटर हाफ सुनीलिता टोपो के दूसरे और तीसरे क्वॉर्टर में दागे एक एक गोल की बदौलत भारत ने दक्षिण कोरिया को मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल 2026 में अपने दूसरे राउंड रॉबिन लीग मैच में 2-1 से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत कुल ज्यादा गोल करने के चलते फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है।

नई दिल्ली। नौजवान स्ट्राइकर मुमताज खान और आक्रामक सेंटर हाफ सुनीलिता टोपो के दूसरे और तीसरे क्वॉर्टर में दागे एक एक गोल की बदौलत दबदबा बनाए रखने के बावजूद गोलरक्षक सियोयुएन ली के आधा दर्जन से भी ज्यादा बेहतरीन बचावों के चलते मौजूदा व तीन बार के चैंपियन भारत ने काफी पसीना बहाने के बाद अपनी तरह तीन बार चैंपियन रही दक्षिण कोरिया को शनिवार को मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी भोपाल 2026 में अपने दूसरे राउंड रॉबिन लीग मैच में 2-1 से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत और जापान दोनों के दो दो जीत के बाद छह छह अंकों और गोल अंतर भी चार हैं। भारत कुल ज्यादा गोल करने के चलते फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है।

दक्षिण कोरिया के लिए मैच का इकलौता गोल खेल खत्म होने से चार मिनट यंगजियुन होंग ने किया। भारत को 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले और इस पर गोल करने में माहिर ड्रैग फ्लिकर सहरावत और पेनल्टी कॉर्नर हिटर नवनीत कौर की मौजूदगी के बावजूद मात्र एक को ही गोल में बदल पाया। दक्षिण कोरिया को पूरे मैच में मात्र  दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जो कि बेकार गए।

अनुभवी ललरेमसियामी, नवनीत कौर, दीपिका सहरावत,  इशिका और मुमताज खान ने मध्यपंक्ति में आक्रामक सेंटर हाफ सुनीलिता टोपो और कप्तान सलीमा टेटे, साक्षी राणा द्वारा बराबर आगे बढ़ाई गेंद पर दक्षिण कोरिया की डी में घुस कर दक्षिण कोरिया के डी में पहुंच कर तेज शॉट जमाए लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलरक्षक सियोयुएन ली ने गजब की मुस्तैदी दिखाते हुए उनके सभी शॉट के कोण को भांप कर सभी हमले बेकार किया। भारत की ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के ड्रैग फ्लिक और पेनल्टी कॉर्नर हिटर नवनीत कौर के पेनल्टी कॉर्नर पर हिट के साथ पूजा साहू की ओर डी के भीतर पीछे गेंद सरका कर गोल की कोशिश को भी उन्होंने रोक कर बेकार किया। दक्षिण कोरिया की गोलरक्षक सहित लगभग सभी खिलाड़ी भारत के हमलों को रोकने की कोशिश में अपने ही डी में शुरू के दो क्वॉर्टर में नजर आईं।

दक्षिण कोरिया की इस बात के लिए तारीफ करने की होगी उसकी खिलाड़ियों ने अपने गोल की मजबूती से चौकसी की। भारत को पहले क्वॉर्टर में पांच और दूसरे क्वॉर्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इनमें से एक को भी भारत गोल में नहीं बदल पाया।

साक्षी राणा के पास अनुभवी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई नवनीत कौर ने डी में घुस कर गेंद दाएं से उनके साथ आगे बढ़ी दीपिका सहरावत की सरका दी। दीपिका सहरावत ने दक्षिण कोरिया की गोलरक्षक सियोयुएन ली को आगे बढ़ता देखकर गेंद बाएं से डी में पहुंची मुमताज खान को दी और उन्होंने गोता लगा गोल कर आखिर भारत को हाफ टाइम से ठीक पहले 1-0 से आगे कर दिया। सुनीलिता टोपो ने तीसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर लौटती गेंद को गोल में डाल कर भारत को2-0  से आगे कर दिया। भारत को इसके बाद और पेनल्टी कॉर्नर भी लेकिन वह बढ़त बढ़ा नहीं पाया। दक्षिण कोरिया की यंगजियुन होंग ने खेल के रुख के उलट जवाबी हमला बोल कर मैच के 56 वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। दक्षिण कोरिया ने बराबरी पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी कर टीम को जीत दिला दी।

11 नई खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट शिरकत करने वाली शीर्ष वरीयता प्रापत चीन की वी किजिमाओ और जयोजिन फेंग के एक एक गोल से मलयेशिया को दो दो गोल की बराबरी पर रोक कर अंक बांटे।मलयेशिया की ओर से सिती मोहम्मद और अजमयरा अजहेरी ने एक एक गोल किया। चीन के दो मैचों में एक जीत व एक ड्रॉ के साथ चार अंक हैं। भारत से 1-4 से हारने वाली मलयेशिया ने एक बार फिर बढ़त लेकिन बावजूद इसके अपना मैच ड्रॉ खेल कर अपना पहला अंक लेने में सफल रही।
रिसा ससाकी के दो मैदानी और रीना यामामोतो के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे एक गोल की बदौलत जापान ने कमजोर थाईलैंड को 3-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज से छह अंक हासिल किए। वहीं चीन से पहले मैच में 0-7 से हार से आगाज करने वाली वाली थाईलैंड की यह लगातार दूसरी हार थी।

YuvaSahakar Team