Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

कृषि निर्यात को नई रफ्तार, बासमती 25% निर्यात बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ने से चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में प्रमुख जिंसों के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, अप्रैल-सितंबर के दौरान बासमती चावल का निर्यात 25.4%, प्रसंस्कृत फ्रोजन आलू का 20.8% और येलो डेंट मक्का का निर्यात 1,156% बढ़ा

Published: 09:00am, 22 Nov 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ने से चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में प्रमुख जिंसों के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-सितंबर के दौरान बासमती चावल का निर्यात 25.4%, प्रसंस्कृत फ्रोजन आलू का 20.8% और येलो डेंट मक्का का निर्यात 1,156% बढ़ा। निर्यात में तेजी के साथ भारतीय उत्पादों की पहुंच नए बाजारों तक बढ़ी है।

बासमती निर्यात 1.60 अरब डॉलर पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बासमती चावल का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1.28 अरब डॉलर से बढ़कर 1.60 अरब डॉलर हो गया। ईरान को निर्यात 44.1% बढ़कर 18.71 करोड़ डॉलर पहुंचा। सऊदी अरब को 17.44 करोड़ डॉलर और अमेरिका को 13.98 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ। संयुक्त अरब अमीरात में 50% से अधिक, यमन में 66.8% और ओमान में 65.3% की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रसंस्कृत आलू के निर्यात में 20.8% वृद्धि

प्रसंस्कृत फ्रोजन आलू का निर्यात 14.85 करोड़ डॉलर से बढ़कर 17.94 करोड़ डॉलर पहुंच गया। फिलीपींस 3.67 करोड़ डॉलर के साथ सबसे बड़ा बाजार रहा। सऊदी अरब को 2.43 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ। इंडोनेशिया में 75% की वृद्धि के साथ निर्यात 1.33 करोड़ डॉलर और जापान में 112.9% बढ़कर 1.32 करोड़ डॉलर पहुंचा।

मक्का निर्यात में 12 गुना से अधिक वृद्धि

येलो डेंट मक्का का निर्यात 97.8 लाख डॉलर से बढ़कर 12.28 करोड़ डॉलर हो गया। वियतनाम 6.99 करोड़ डॉलर और बांग्लादेश 3.08 करोड़ डॉलर के साथ प्रमुख बाजार रहे। निर्यात में यह वृद्धि भारतीय कृषि उत्पादों की पश्चिम एशिया के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में बढ़ती पहुंच को दर्शाती है। प्रसंस्कृत उत्पादों की मांग मूल्य संवर्धन और बाजार विविधीकरण के नए अवसर भी खोल रही है।

Jitendra