Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

हिमाचल में सहकारी संस्थाओं की वित्तीय निगरानी पर उठे सवाल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की गुरियाह कृषि सेवा सहकारी सभा में 10.38 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है, सहकारिता विभाग की शिकायत पर पुलिस ने सभा के पूर्व सचिव अश्वनी कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई 18 नवंबर को बड़सर थाने में की गई

Published: 09:00am, 21 Nov 2026

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की गुरियाह कृषि सेवा सहकारी सभा में 10.38 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सहकारिता विभाग की शिकायत पर पुलिस ने सभा के पूर्व सचिव अश्वनी कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई 18 नवंबर को बड़सर थाने में की गई।

विशेष ऑडिट में सामने आईं अनियमितताएं

वित्त वर्ष 2023-24 की विशेष ऑडिट रिपोर्ट में सभा की रोकड़ बही में हेराफेरी, बैंक से निकाली गई रकम की प्रविष्टियां दर्ज नहीं करने और नियमों के विपरीत ऋण वितरण के मामले सामने आए हैं।

जांच के अनुसार, करीब 10 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। इनमें पूर्व सचिव पर 51 लाख 21 हजार रुपये से अधिक के सीधे नकद गबन का आरोप भी शामिल है।

बिना स्वीकृति ऋण वितरण का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रबंधक कमेटी की स्वीकृति और आवश्यक सुरक्षा दस्तावेजों के बिना करोड़ों रुपये के ऋण वितरित किए गए। इनमें गैर-सदस्य ऋण भी शामिल हैं। सहकारी सभा की प्रबंधक कमेटी ने धनराशि का इस्तेमाल ऑनलाइन लॉटरी, क्रिप्टोकरेंसी, बाइक बोट और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस अब बैंक लेनदेन, रोकड़ बही और ऋण वितरण संबंधी दस्तावेजों की जांच करेगी। इस मामले ने सहकारी संस्थाओं में वित्तीय निगरानी, ऋण वितरण और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Jitendra