Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

उदयपुर सहकारी बैंक में ऋण वितरण और वसूली की समीक्षा

दी उदयपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की रेलमगरा शाखा और क्षेत्र की सहकारी समितियों के कामकाज का गुरुवार को सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, इस दौरान बैंकिंग व्यवस्थाओं, ऋण वितरण, ऋण वसूली और प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) की गतिविधियों की समीक्षा की गई

Published: 08:30am, 21 Nov 2026

दी उदयपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की रेलमगरा शाखा और क्षेत्र की सहकारी समितियों के कामकाज का गुरुवार को सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकिंग व्यवस्थाओं, ऋण वितरण, ऋण वसूली और प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) की गतिविधियों की समीक्षा की गई। संयुक्त रजिस्ट्रार बैंकिंग कार्यालय जयपुर के पीसी जाटव और उप रजिस्ट्रार राजसमंद ताराचंद बलाई ने बैंक एवं सहकारी समितियों के रिकॉर्ड और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

समितियों की आय बढ़ाने पर जोर

सहकारी समिति के देवीलाल सालवी ने बताया कि अधिकारियों ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान समिति में उपलब्ध ट्रैक्टर से किसानों और आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), उर्वरक और अन्य वस्तुओं के स्टॉक की भी जांच की। उन्होंने समितियों को आय के नए स्रोत विकसित करने और मौजूदा व्यावसायिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

किसानों को अधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश

संयुक्त रजिस्ट्रार पीसी जाटव ने किसान सदस्यों को अधिक से अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और सरकारी सहकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने समितियों के कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विशेष लेखा परीक्षक दिनेश जांगिड़, बैंक शाखा प्रबंधक अनिल घीया, टीकमचंद वर्मा, देवीलाल सालवी, पैक्स प्रबंधक सोनू बलाई, खेमराज जोशी, सुमन जाट और नीतू कुंवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की कार्यक्षमता बढ़ाना और किसानों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच मजबूत करना रहा।

Jitendra