Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

RBI ने नांदुरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

RBI ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना केवल अनुपालन में पाई गई कमियों के आधार पर लगाया गया है और इससे ग्राहकों के लेन-देन या खातों की वैधता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

Published: 13:19pm, 20 Jan 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के नांदुरा स्थित द नांदुरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर नियामकीय निर्देशों के उल्लंघन के चलते 1 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों (UCBs) पर लागू एक्सपोजर नॉर्म्स और वैधानिक प्रतिबंधों का पालन न करने के कारण की गई है।

RBI ने यह जुर्माना 13 जनवरी 2026 के आदेश के तहत बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 47A(1)(c), धारा 46(4)(i) और धारा 56 के प्रावधानों के अंतर्गत लगाया है।

यह कार्रवाई 31 मार्च 2025 की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में RBI द्वारा किए गए वैधानिक निरीक्षण के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बैंक ने कुछ नाममात्र (नॉमिनल) सदस्यों को नियामकीय सीमा से अधिक ऋण स्वीकृत किए थे, जो RBI के निर्देशों का उल्लंघन है।

RBI ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना केवल अनुपालन में पाई गई कमियों के आधार पर लगाया गया है और इससे ग्राहकों के लेन-देन या खातों की वैधता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही यह कार्रवाई भविष्य में किसी अन्य नियामकीय कदम को उठाने से RBI को नहीं रोकती है।

Diksha