Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ के लक्ष्य की दिशा में सहकारिता विभाग का बड़ा कदम

15 सितम्बर को ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन लिमिटेड (वेजफेड) की ओर से प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति लिमिटेड (PVCS) को सशक्त बनाने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Published: 17:11pm, 16 Sep 2025

सहकारिता विभाग द्वारा ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 15 सितम्बर को ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन लिमिटेड (वेजफेड) की ओर से प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति लिमिटेड (PVCS) को सशक्त बनाने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में राज्यभर के सभी पीवीसीएस अध्यक्षों के साथ-साथ सहकारिता विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारीगण ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया।

मंत्री ने इस अवसर पर मटिहानी (बेगूसराय), तेघड़ा (बेगूसराय), एकंगरसराय (नालंदा) और ताजपुर (समस्तीपुर) में प्याज भंडारण हेतु गोदामों के निर्माण तथा बाढ़ (पटना), ताजपुर (समस्तीपुर), हिलसा (नालंदा), विद्यापति (समस्तीपुर) और बिहियां (भोजपुर) में पीवीसीएस के आधारभूत संरचना निर्माण का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में सब्जी उत्पादक किसानों को पीवीसीएस के माध्यम से संगठित कर उन्हें उन्नत तकनीक और बेहतर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, उन्हें सीधे बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो।

यह कदम राज्य के सब्जी उत्पादक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और बिहार को सब्जी उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

 

Diksha