Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

राजकोट नागरिक सहकारी बैंक 11,000 करोड़ रुपये का कारोबार पार करने वाला सौराष्ट्र-कच्छ का पहला बैंक

"गर्व से सहकारी" नारे के साथ कार्य करते हुए राजकोट नागरिक सहकारी बैंक "आम लोगों के बड़े बैंक" के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखता है, और विश्वास एंव पारदर्शिता के साथ सौराष्ट्र की वित्तीय आवश्यकताओँ को पूरा करता है।

Published: 10:27am, 08 Aug 2025

गुजरात स्थित राजकोट नागरिक सहकारी बैंक ने कुल कारोबार 11,000 करोड़ रुपये को पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला राजकोट नागरिक सहकारी बैंक सौराष्ट्र-कच्छ का पहला शहरी सहकारी बैंक बन गया है।

यह घोषणा बैंक के निदेशक मंडल के द्वारा की गई, उन्होंने इस घोषणा के साथ ही बैंक के शेयरधारको, सभी ग्राहको व शुभचितंको को उनके बैंक के प्रति परस्पर विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद किया।

राजकोट नागरिक सहकारी बैंक की यह उपलब्धि गुजरात के सहकारी बैंकिग क्षेत्र में बैंक की मजबूत नींव, विश्वास और बढ़ती उपस्थिति को दर्शाती है। बोर्ड द्वारा इस उपलब्धि को न केवल संस्थान के लिए बल्कि सम्पूर्ण सहकारी आंदोलन के लिए गौरव का क्षण बताया।

बैंक के सीईओ एवं महाप्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय बैंक के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और डिजिटल अपनाने को दिया है। बैंक के अध्यक्ष दिनेश पाठक और प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रेश घोडासरा ने भी इस उपलब्धि पर आभार व्यक्त किया और सहकारी बैंकिंग को और सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

“गर्व से सहकारी” नारे के साथ कार्य करते हुए राजकोट नागरिक सहकारी बैंक “आम लोगों के बड़े बैंक” के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखता है, और विश्वास एंव पारदर्शिता के साथ सौराष्ट्र की वित्तीय आवश्यकताओँ को पूरा करता है।

 

 

Diksha