Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव, मार गिराए 3 आतंकी, पहलगाम हमले में शामिल सुलेमान भी ढेर

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लिडवास इलाके में ऑपरेशन 'महादेव' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में M4 कार्बाइन, AK-47 और ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकियों में पहलगाम आतंकी हमले के आरोपियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Published: 15:52pm, 28 Jul 2025

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) जिले के लिडवास इलाके में भारतीय सेना (Indian Army) ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों (Terrorist) को मार गिराया। यह कार्रवाई भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) के नेतृत्व में ऑपरेशन महादेव (Operation Mahadev) के तहत की गई।  इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों में पहलगाम (Pahalgam( हमले का मुख्य आरोपी सुलेमान (Suleman) भी शामिल है, जिस पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

हालांकि, सेना (Indian Army Operation Mahadev) ने अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों के नाम अबू हमजा/हारिस, यासिर और सुलेमान हैं। खुफिया एजेंसियां यह पुष्टि करने में जुटी हैं कि मारा गया सुलेमान वही है, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी।

ऑपरेशन की शुरुआत खुफिया जानकारी के आधार पर सुबह 11:30 बजे हुई, जब 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा की संयुक्त टीम ने दाछीगाम वन क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो बार गोलियों की आवाज सुनी गई। सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी है और आतंकियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

आतंकियों के पास से अमेरिकी निर्मित M4 कार्बाइन, AK-47 राइफल्स, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में दाछीगाम इलाके में एक संदिग्ध टेररिस्ट कम्युनिकेशन डिवाइस बरामद हुआ था, जिसके आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया। इस डिवाइस का संबंध पहलगाम हमले से होने का संदेह था। इसके बाद से सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें क्षेत्र में निगरानी और सर्च ऑपरेशन में जुटी थीं।

चिनार कॉर्प्स के प्रवक्ता ने बताया कि यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऑपरेशन महादेव पहलगाम हमले के 96 दिन बाद शुरू किया गया था और अब यह आतंकियों के लिए “गेम ओवर” साबित हुआ है। सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को दें।

YuvaSahakar Desk