Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से वापसी: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु और उनके तीन साथियों ने आज दोपहर 3:01 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित लैंडिंग की

Published: 17:06pm, 15 Jul 2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर देश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु और उनके तीन साथियों ने आज दोपहर 3:01 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट के पास सुरक्षित लैंडिंग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर X (पूर्व ट्विटर) पर बधाई दी। उन्होंने लिखा: “मैं देश के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से एक अरब सपनों को प्रेरणा दी है। यह हमारे मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।“

22.5 घंटे में धरती पर सफल वापसी

शुक्ला और उनकी टीम को आईएसएस से धरती पर लौटने में लगभग 22 घंटे 30 मिनट का समय लगा। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ था। अनडॉकिंग की प्रक्रिया भारतीय समय के अनुसार शाम 4:45 बजे पूरी हुई थी।

26 जून को पहुंचे थे अंतरिक्ष स्टेशन

एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 Mission) के तहत शुभांशु शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री – अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, और हंगरी के टिबोर कापू – 26 जून को आईएसएस पहुंचे थे।

288 बार पृथ्वी की परिक्रमा, 76 लाख मील की यात्रा

इस 18 दिवसीय मिशन के दौरान चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस पर रहते हुए 288 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और कुल मिलाकर लगभग 76 लाख मील (12.2 मिलियन किलोमीटर) की दूरी तय की। अंतरिक्ष में बिताया गया यह समय भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि बन गया है।

Diksha