केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरे किया । इस दौरान उन्होंने राज्य में मत्स्य क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से ऑर्गेनिक फिश फार्मिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का शुभारंभ तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत मत्स्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
दौरे के दौरान मत्स्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा मुख्यमंत्री मत्स्य उत्पादन योजना के तहत सहायता प्रदान करने के भी कार्यक्रम में भाग लिया । केंद्रीय मंत्री मछली पालकों, मत्स्य सहकारी समितियों और अन्य हितधारकों से संवाद कर जमीनी स्तर पर उत्पादन, विपणन और योजना क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों का फीडबैक लिया।
मंगशिला स्थित लाइव फिश वेंडिंग सेंटर में फिश फार्मर्स कोऑपरेटिव सोसायटी के साथ संवाद भी दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य मत्स्य विपणन और सहकारी गतिविधियों से जुड़ी स्थानीय आवश्यकताओं को समझना है।
सिक्किम को PMMSY के तहत विकसित किए जा रहे ऑर्गेनिक फिशरीज क्लस्टर में भी शामिल किया गया है। सरकार का फोकस उत्पादन के साथ-साथ प्रमाणन, ट्रेसेबिलिटी, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मजबूत बाजार संपर्क विकसित करने पर है। यह पहल सिक्किम में ऑर्गेनिक मत्स्य पालन, सहकारी नेटवर्क और बाजार आधारित मत्स्य अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


