Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

गुजरात में सहकारी बैंकिंग के भविष्य पर मंथन

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया (COBI) ने गुजरात राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया

Published: 13:27pm, 09 Oct 2026

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया (COBI) ने गुजरात राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर के सहकार भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विषय ‘सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन, नवीन प्रौद्योगिकियां और उभरते बैंकिंग मानदंड’ रखा गया। इसका मुख्य उद्देश्य सहकारी बैंकों के अधिकारियों और प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों को बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप तैयार करना था।

कार्यक्रम में कॉसमॉस बैंक के अध्यक्ष सचिन आप्टे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुजरात राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं एनसीयूआई के पूर्व अध्यक्ष जी. एच. अमीन, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह श्याम, बैंक के प्रबंध निदेशक एवं आईएएस अधिकारी विनय सिंह तथा COBI की वरिष्ठ कार्यकारी इंदरप्रीत कौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी बैंकों और ऋण संस्थानों के निदेशक मंडल के सदस्यों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया।

तीन दिनों के दौरान प्रतिभागियों ने तकनीकी विशेषज्ञों और बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के साथ डिजिटल परिवर्तन, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा नए बैंकिंग नियमों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल, मजबूत और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

Jitendra