Trending News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 रद्द की, अब दोबारा आयोजित होगी केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा KRIBHCO की फिल्म ‘बदला मौसम, बदले हम’ को FAI से जलवायु अनुकूल कृषि जागरूकता के लिए मिला प्रथम पुरस्कार कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

गुजरात के अमूल मॉडल से सीख लेगा पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल सरकार के विशेष सचिव और पश्चिम बंगाल सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शेख अंसार अहमद ने गुजरात के आनंद स्थित प्रमुख डेयरी संस्थानों का दौरा किया

Published: 13:25pm, 09 Oct 2026

पश्चिम बंगाल सरकार के विशेष सचिव और पश्चिम बंगाल सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शेख अंसार अहमद ने गुजरात के आनंद स्थित प्रमुख डेयरी संस्थानों का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के सफल डेयरी सहकारी मॉडल का अध्ययन करना और पश्चिम बंगाल में डेयरी सहकारिताओं को मजबूत बनाने की संभावनाओं का पता लगाना था।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के दौरे के दौरान अहमद ने अत्याधुनिक जीनोमिक्स और ओपीयू-आईवीएफ प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। यहां उन्हें पशुओं की नस्ल सुधारने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक प्रजनन तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्होंने टिकाऊ कृषि प्रबंधन प्रदर्शन इकाई का भी अवलोकन किया, जहां संसाधनों के कुशल उपयोग और पर्यावरण अनुकूल डेयरी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

इसके अलावा उन्होंने एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों एनडीडीबी कैल्फ लिमिटेड और आईडीएमसी लिमिटेड का दौरा कर उन्नत परीक्षण सुविधाओं, स्वदेशी डेयरी तकनीकों और विनिर्माण क्षमताओं की जानकारी प्राप्त की। मुजकुवा गांव में अहमद ने डेयरी किसानों से संवाद किया और गोबर प्रबंधन, चारा विकास तथा डेयरी सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। उन्होंने अमूल ब्रांड के अंतर्गत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी महासंघ (NCDFI) का भी दौरा किया। इस दौरान दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन और सहकारी संस्थाओं के समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई।

यह दौरा पश्चिम बंगाल में डेयरी उत्पादन बढ़ाने, किसानों की भागीदारी मजबूत करने और सहकारी डेयरी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उपयोगी साबित हो सकता है।

Jitendra