Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

भारतीय नौसेना SSC अधिकारी भर्ती 2026: आवेदन शुरू

उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए

Published: 16:40pm, 27 Jan 2026

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी 2027 में इंडियन नेवल अकादमी (INA), एजीमाला, केरल में प्रशिक्षण कोर्स शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है।
कुल 260 पद Executive, Technical और Education शाखाओं में उपलब्ध हैं। इनमें General Service, Pilot, Air Traffic Controller (ATC), Naval Air Operations Officer (NAOO), Logistics, Engineering, Electrical, Submarine Technical और Education शाखाएँ शामिल हैं।

आयु सीमा:

उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए।
SSC

शैक्षिक योग्यता:

  • अधिकतर पदों के लिए BE/B.Tech में न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं।
  • ATC, NAOO और SSC Pilot के लिए 10वीं और 12वीं में भी 60% अंक और अंग्रेजी विषय अनिवार्य है।
  • SSC Logistics के लिए BE/B.Tech, MBA, MCA, M.Sc (IT), B.Sc, B.Com आदि योग्य हैं, साथ ही Finance में PG Diploma और प्रथम श्रेणी अंक आवश्यक हैं।
  • Technical शाखा के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/B.Tech जरूरी है।
  • Education शाखा के लिए M.Sc, B.E./B.Tech./M.Tech जैसी डिग्री चाहिए।

अधिक जानकारी और पात्रता विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Diksha