Trending News

सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश, 2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ, चीन पहले स्थान पर अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में ‘सहकारिता विजन 2047’ का किया शुभारंभ, सहकारी संस्थाओं को वित्तीय और डिजिटल सहायता देने पर जोर NCDC-LINAC ने डेयरी सहकारी समितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, चार राज्यों के 23 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ICA की शंघाई बैठक में किसानों को कार्बन क्रेडिट से सीधा आर्थिक लाभ दिलाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा हुई सुबह दिल्ली की हवा 'खराब' स्तर पर, कनॉट प्लेस में AQI 224 रहा सचिन तेंदुलकर को 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' मिला

संविधान दिवस पर 600 से अधिक जिलों में होगा विकसित भारत युवा संवाद

संविधान दिवस के अवसर पर देशभर के युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) संगठन 24 से 26 नवंबर 2026 तक ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित करेगा

Published: 08:30am, 24 Nov 2026

संविधान दिवस के अवसर पर देशभर के युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) संगठन 24 से 26 नवंबर 2026 तक ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित करेगा।

यह कार्यक्रम 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों में 500 से ज्यादा कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे। इसके साथ ही संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद होगा।

अभियान में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित युवा हस्तियां विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। वे गरीबी उन्मूलन, सामाजिक-आर्थिक विकास, नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना और देश की विकास यात्रा से जुड़ी उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी। पद्म पुरस्कार विजेता भी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे युवाओं को नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान का प्रमुख संदेश ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखा गया है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में भागीदारी और पंजीकरण के लिए MY Bharat पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। भविष्य में संबंधित शिक्षण संस्थानों में MY Bharat चैप्टर स्थापित करने की संभावना भी है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केवल जागरूक करना नहीं, बल्कि स्वयंसेवा, नेतृत्व और सामुदायिक गतिविधियों से जोड़कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना

Jitendra