Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

UGC NET December 2026: जारी हुआ विषयवार परीक्षा शेड्यूल, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी

Published: 11:30am, 20 Nov 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। 19 और 20 दिसंबर को परीक्षा नहीं होगी।

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

14 दिसंबर: पहली पाली में इतिहास, पाली, प्राकृत और कंपैरेटिव लिटरेचर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशंस, पर्सियन, रशियन, बंगाली, होम साइंस, म्यूजिक और पॉपुलेशन स्टडीज के पेपर होंगे।

15 दिसंबर: सुबह की पाली में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क, मलयालम, उर्दू, क्रिमिनोलॉजी और लोक साहित्य समेत अन्य विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में साइकोलॉजी, मैथिली, अरेबिक, मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत ट्रेडिशनल विषय, आयुर्वेद जीवविज्ञान और डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं।

16 दिसंबर: पहली पाली में राजनीति विज्ञान, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, जापानी और डोगरी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कॉमर्स, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, भारतीय संस्कृति, राजस्थानी और भाषा विज्ञान के पेपर होंगे।

17 दिसंबर: सुबह अंग्रेजी, चीनी भाषा, कोंकणी, स्पैनिश और कश्मीरी की परीक्षा होगी। शाम को विजुअल आर्ट, पंजाबी, तमिल, भूगोल, मराठी और संग्रहालय विज्ञान समेत अन्य विषयों के पेपर होंगे।

18 दिसंबर: पहली पाली में हिंदी, भारतीय ज्ञान प्रणाली, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी और फ्रेंच की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कानून, तेलुगु, फॉरेंसिक साइंस, नेपाली, फिलॉसफी, मास कम्युनिकेशन और लाइब्रेरी साइंस समेत अन्य विषय शामिल हैं।

21 दिसंबर: अंतिम दिन सुबह अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, हिंदू स्टडीज, एंथ्रोपोलॉजी, गुजराती और संस्कृत की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में समाजशास्त्र, योग, असमिया, पुरातत्व, उड़िया, स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री समेत अन्य विषयों के पेपर होंगे।

21 दिन पहले आएगी सिटी इंटिमेशन स्लिप

एनटीए के अनुसार, परीक्षा से लगभग 21 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने विषय का कोड, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट जरूर जांच लें। परीक्षा से संबंधित अपडेट और एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk