Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

NTA ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने के लिए हटाए 600 पुराने विशेषज्ञ, 5000 नए चेहरों को पैनल में मिली एंट्री

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने अपने परीक्षा पैनल से करीब 600 विषय विशेषज्ञों को हटा दिया है, यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़े विवादों के बाद व्यापक सुधार प्रक्रिया के तहत लिया गया है

Published: 12:11pm, 20 Nov 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने अपने परीक्षा पैनल से करीब 600 विषय विशेषज्ञों को हटा दिया है। यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़े विवादों के बाद व्यापक सुधार प्रक्रिया के तहत लिया गया है। एनटीए देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं नीट-यूजी, जेईई मेन, सीयूईटी-यूजी, सीयूईटी-पीजी और यूजीसी-नेट का आयोजन करती है। इन परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

5,000 से अधिक नए विशेषज्ञ पैनल में शामिल

एनटीए ने प्रश्नपत्र तैयार करने, अनुवाद, जांच और मॉडरेशन जैसी गोपनीय जिम्मेदारियों के लिए 5,000 से अधिक विशेषज्ञों को पैनल में शामिल किया है। इनमें शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षक और अनुवाद विशेषज्ञ शामिल हैं।

विशेषज्ञों के चयन में शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, शोध रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की कई स्तरों पर जांच की जा रही है। कोचिंग संस्थानों और परीक्षा तैयारी से जुड़ी कंपनियों के साथ संभावित हितों के टकराव की भी जांच होगी।

प्रश्नपत्रों की चार स्तरों पर होगी जांच

एजेंसी ने प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, भाषाई, अनुवाद और प्रारूप संबंधी त्रुटियां रोकने के लिए चार स्तरीय जांच व्यवस्था शुरू की है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। ये पर्यवेक्षक पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षा सामग्री के वितरण की निगरानी करेंगे। एनटीए का उद्देश्य परीक्षा संचालन में जवाबदेही बढ़ाना, प्रश्नपत्र लीक की आशंका कम करना और अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल करना है।

Jitendra