Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

वैश्विक विज्ञान रैंकिंग में भारत का दबदबा, 102 संस्थान शामिल

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इस रैंकिंग में भारत के सर्वाधिक 102 विश्वविद्यालयों को स्थान मिला है। विश्वविद्यालयों की संख्या के आधार पर भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा है

Published: 11:20am, 20 Nov 2026

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस रैंकिंग में भारत के सर्वाधिक 102 विश्वविद्यालयों को स्थान मिला है। विश्वविद्यालयों की संख्या के आधार पर भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा है।

इस रैंकिंग में दुनिया के 102 देशों और क्षेत्रों के कुल 1,058 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। पिछले संस्करण में 94 देशों और क्षेत्रों के 911 संस्थान शामिल थे। इस प्रकार रैंकिंग में शामिल संस्थानों की संख्या में 147 की वृद्धि हुई है।

भारत के बाद तुर्किये और अमेरिका

रैंकिंग में विश्वविद्यालयों की संख्या के लिहाज से भारत पहले स्थान पर है। इसके बाद तुर्किये के 89 और अमेरिका के 52 संस्थानों को स्थान मिला है। यह उपलब्धि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की अंतरविषयक वैज्ञानिक अनुसंधान में बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

वैश्विक शीर्ष 100 में भारत के सात विश्वविद्यालय

भारत के सात विश्वविद्यालयों ने वैश्विक शीर्ष 100 में जगह बनाई है। चेन्नई का सवीथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज संयुक्त रूप से 62वें स्थान पर रहकर भारत का सर्वोच्च रैंकिंग वाला संस्थान बना है। इसके बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया को संयुक्त 69वां और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को संयुक्त 80वां स्थान मिला है।

THE की यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों के अंतरविषयक वैज्ञानिक अनुसंधान, विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों के बीच सहयोग और जटिल वैश्विक समस्याओं के समाधान में उनके योगदान का मूल्यांकन करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी रैंकिंग में भारतीय संस्थानों की बढ़ती भागीदारी विज्ञान, तकनीक और उच्च शिक्षा में अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।

Jitendra