Trending News

संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन सुखी परिवार योजना: हिमाचल की 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500, पात्रों को दो मीटरों पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू

Women’s Asian Champions Hockey: दीपिका सहरावत के दो गोल से भारत ने जापान को 4-0 से हरा कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की, सेमीफाइनल में मलेशिया से होगी भिड़ंत

ऑलराउंडर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर दो बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से दागे दो तथा स्ट्राइकर ललरेमसियामी और नेहा गोयल के एक गोल की बदौलत तीन बार की चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को मध्य प्रदेश एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी, भोपाल 2026 के आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच में 4-0 से हरा कर लगातार पांचवी जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान पाया। भारत अब दूसरे सेमीफाइनल मे मलेशिया से भिड़ेगा। पहले सेमीफाइनल में राउंड रॉबिन लीग मे चार जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही जापान की टीम का मुकाबला पिछली उपविजेता चीन से होगा।

नई दिल्ली। ऑलराउंडर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर दो बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से दागे दो तथा स्ट्राइकर ललरेमसियामी और नेहा गोयल के एक गोल की बदौलत तीन बार की चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को मध्य प्रदेश एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी, भोपाल 2026 के आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच में 4-0 से हरा कर लगातार पांचवी जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान पाया। भारत अब दूसरे सेमीफाइनल मे मलेशिया से भिड़ेगा। पहले सेमीफाइनल में राउंड रॉबिन लीग मे चार जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही जापान की टीम का मुकाबला पिछली उपविजेता चीन से होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने सभी पांचों लीग मैच जीत कर 15 अंकों के साथ राउंड रॉबिन लीग में शीर्ष स्थान पाया।

भारत की अनुभवी स्ट्राइकर ऑलराउंडर मैन ऑफ द मैच नवनीत कौर, दीपिका सहरावत, ललरेमसियामी और नवोदित मुमताज खान ने आक्रामक सेंटर हाफ कप्तान सलीमा टेटे और नेहा गोयल द्वारा बराबर आगे बढ़ाई गेंद पर जापान के गोल पर दनादन हमले। भारत को मैच में दस पेनल्टी कॉर्नर मिले और इनमें दीपिका सहरावत ने दूसरे और चौथे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत ने दस में तीन पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला। वहीं जापान को मात्र एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

स्ट्राइकर ललरेमसियामी के मैदानी और पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत और नेहा गोयल के एक एक गोल से आक्रामक अंदाज में आगाज करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहला हाफ खत्म होने तक 3-0 की बढ़त ले ली थी। भारत को पहले क्वॉर्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने दूसरे और तीसरे कॉर्नर गोल किए। अनुभवी नवनीत कौर के दां छोर से गेंद को लेकर डी में घुसी और उनसे मिले पास स्ट्राइकर ललरेमसियामी ने मैच के 12वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिलाा और इस पर दीपिका सहरावत के फ्लिक को जापान की रशर ने रोकना चाहा लेकिन लौटती गेंद को वहीं डी में मौजूद नवनीत कौर ने संभाल कर वापस दीपिका सहरावत को दे दिया और इस पर इससे पहले की जापान की गोलरक्षक यू कूडो संभलती उन्होंने गेंद को गोल में डालकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले नवनीत कौर को गलत ढंग से रोकने पर भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका सहरावत के तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर तेज ड्रैग फ़्लिक को जापान की गोलरक्षक यू कूडो ने पैड से रोकना चाहा अैर लौटती गेंद को मुमताज खान ने संभाल कर नेहा की ओर सरका दिया और उन्होंने धैर्य दिखा कर गेंद को गोल में डाल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। चीन की टीम ने तीसरे क्वॉर्टर में भारत के गोल पर दबाव बनाने के साथ एक पेनल्टी कॉर्नर जरूर हासिल किया लेकिन इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रही। भारत को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में मिले दसवें पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका सहरावत ने मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

राउंड रॉबिन लीग में वेनकियान चई के इकलौते गोल से चीन ने अपने आखिरी लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। नूरमिराह जुल्फकफिली और नूर अजहर के दो गोल से मलेशिया ने थाईलैंड पर आखिरी लीग मैच में 4-0 से जीत दर्ज की। चीन और मलेशिया की टीमों ने दो दो जीत, दो दो हार और एक एक एक ड्रॉ के साथ समान रूप से सात सात अंक पाए।

YuvaSahakar Team

Recent Post