Trending News

काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

SSC CHSL 2026: जारी हुई परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी, 3 से 31 दिसंबर तक होगी टियर-1 परीक्षा

आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, SSC CHSL 2026 परीक्षा का प्रवेश प्रमाण पत्र संबंधित परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

Published: 15:15pm, 24 Nov 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर और प्रवेश प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी जारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार SSC CHSL 2026 टियर-1 परीक्षा 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

कैसे चेक करें परीक्षा शहर की जानकारी?

पंजीकृत उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘Candidate Login’ या ‘Notice Board’ सेक्शन में जाएं। यहां ‘SSC CHSL Tier 1 City Slip’ लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी मिलने से उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलेगी।

परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, SSC CHSL 2026 परीक्षा का प्रवेश प्रमाण पत्र संबंधित परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना SSC CHSL टियर-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि ‘Own Scribe’ का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार 28 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक अपने स्क्राइब का OTR मैप कर सकेंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post