Trending News

काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

महाराष्ट्र के सहकारी चीनी उद्योग के लिए तैयार होगा नया वित्तीय मॉडल

महाराष्ट्र सरकार ने संकट से जूझ रहे सहकारी चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की है। राज्य के चीनी आयुक्त की अध्यक्षता वाली यह समिति सहकारी चीनी कारखानों की आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर टिकाऊ वित्तीय मॉडल तैयार करने के लिए सुझाव देगी

Published: 13:50pm, 24 Nov 2026

महाराष्ट्र सरकार ने संकट से जूझ रहे सहकारी चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की है। राज्य के चीनी आयुक्त की अध्यक्षता वाली यह समिति सहकारी चीनी कारखानों की आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर टिकाऊ वित्तीय मॉडल तैयार करने के लिए सुझाव देगी।

पिछले 25 वर्षों में महाराष्ट्र के सहकारी चीनी उद्योग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 200 सहकारी चीनी कारखानों में से अब लगभग 75 कारखाने ही स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं। बढ़ते कर्ज और उत्पादन लागत के बीच उद्योग की वित्तीय व्यवहार्यता एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है।

समिति चीनी कारखानों की ऋण देनदारियों, वित्तीय स्थिति, उत्पादन लागत और गन्ना पेराई क्षमता का विस्तृत आकलन करेगी। इसके आधार पर कारखानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय सुझाए जाएंगे।

समिति एकीकृत बायो-रिफाइनरी मॉडल की संभावनाओं का भी अध्ययन करेगी। इसके तहत एथेनॉल, बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य उप-उत्पादों के उत्पादन से चीनी कारखानों की आमदनी बढ़ाने के विकल्प तलाशे जाएंगे। इससे चीनी उत्पादन पर कारखानों की आर्थिक निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित चीनी कारखानों की भागीदारी वाला वित्तीय मॉडल विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इस पहल से सहकारी चीनी उद्योग की वित्तीय स्थिति सुधारने, ग्रामीण रोजगार को संरक्षण देने और गन्ना किसानों के आर्थिक हितों को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Jitendra

Recent Post