Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

मैं बल्लेबाज के दिमाग से खेलना चाहता था : आकाश दीप

आकाश दीप न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 53 रन देकर तीन विकेट लेने में खासतौर पर शुक्रवार को दूसरे दिन  ‘जादुई गेंद’ पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर उनकी और हेनरी निकल्स की छठे विकेट की 216 रन की रिकॉर्ड भागीदारी को तोड़ने के चलते सुर्खियों में हैं।

नई दिल्ली। चोट के चलते एक बरस से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद फिट होकर तेज गेंदबाज आकाश दीप ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज के पहले मैच से भारत की टेस्ट टीम में वापसी की। वह भारत के लिए इससे पहले आखिरी क्रिकेट अगस्त 2025 में इंग्लैंड के दौरे पर सीरीज के आखिरी टेस्ट के रूप में खेले थे। आकाश दीप न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 53 रन देकर तीन विकेट लेने में खासतौर पर शुक्रवार को दूसरे दिन  ‘जादुई गेंद’ पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर उनकी और हेनरी निकल्स की छठे विकेट की 216 रन की रिकॉर्ड भागीदारी को तोड़ने के चलते सुर्खियों में हैं। आकाशदीप चोट के बाद भारतीय टेस्ट में कामयाब वापसी का श्रेय अनुशासन बनाए रख कर योजना के मुताबिक सही जगह गेंदबाजी करने को देते हैं।

आकाशदीप ने शुक्रवार को वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘पहले टेस्ट में शाम को गेंद बहुत हरकत नहीं कर रही थी। लंच के बाद पिच भी धीमी हो गई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन हम तरोताजा होकर मैदान पर उतरे। जहां तक ग्लेन फिलिप्स को ‘जादुई’ गेंद पर आउट करने की बात है तो मैं यह कहूंगा कि बेशक आप जो भी अच्छा करते हैं वह आपको याद रहता है। ऐसा भी नहीं है कि आप बस एक अच्छी गेंद फेंके और विकेट मिल जाए। कुछ समय से मैं उस जगह गेंद डालने की कोशिश कर रहा था क्योंकि पिच से मदद नहीं मिल रही थी। तब मैंने और जान लगा गेंद की की कुछ होगा लेकिन कुछ हुआ नहीं। पुरानी गेंद से गेंद करना चुनौती है। हर गेंद पर विकेट नहीं मिल सकता। गेंद बहुत ज्यादा हरकत नहीं कर रही थी। मैं तब जरा और बाहर से गेंद डालने की कोशिश कर रहा था। मैं बल्लेबाज के दिमाग से खेलना चाहता था। मैं चाहता था कि बल्लेबाज मेरी गेंद पर शॉट खेले। मैंने तब क्रीज से बाहर से गेंद फेंकी। इससे पहले बल्लेबाज गेंद को छोड़ रहा था। तब बल्लेबाज मेरे गेंद को खेलने लगा। मैंने इसके बाद फिर लाइन बदली और अंतत: मुझे विकेट मिल गया। मैं बस बल्लेबाज के दिमाग से खेल रहा था। मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए की गई गेंदबाजी से खुश था। विकेट लेना हमेशा आपके हाथ में नहीं होता लेकिन मैं जो करना चाह रहा मैं वह कर पा रहा था। इससे मैं खुश हूं।‘

आकाशदीप ने कहा, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने बढ़िया बल्लेबाजी की और हमने गेंदबाजी की मेहनत का भी पूरा फायदा उठाया। इतनी तेजी से रन बनाना हमारे लिए बहुत बढ़िया और सकारात्मक बात है। हमारी टीम ने 35 के करीब ओवर में 150 रन बनाए। जब बतौर बल्लेबाज आप गेंदबाजों पर इस तरह प्रहार करते हैं तो आपकी प्रतिद्वंद्वी टीम बैकफुट पर चली जाती हे। मेरा ऐसा मानना है कि अब पिच बल्लेबाजी के लिए और मुफीद हो चली है। हमारी भारतीय टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाती है तो इससे हमारी टीम के गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इसके बाद तो बस जरूरत होगी धैर्य बनाए रखने की।

YuvaSahakar Team