Trending News

असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस

भारत की नौजवान पुरुष हॉकी टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले स्ट्राइकर उत्तम सिंह व शारदा नंद तिवारी के मैदानी तथा कप्तान ड्रैग फ्लिकर संजय के पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक पर दागे गोल की बदौलत भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को दोनों देशों के बीच खेल एकता की शताब्दी के मौकों पर आयोजित तीन हॉकी मैचों की सीरीज के पहले मैच में बृहस्पतिवार को 3-2 से हरा दिया। भारत ने पहला मैच जीत कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

नई दिल्ली। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले स्ट्राइकर उत्तम सिंह व शारदा नंद तिवारी के मैदानी तथा कप्तान ड्रैग फ्लिकर संजय के पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक पर दागे गोल की बदौलत पिछड़ने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा नौजवान और नवोदित खिलाड़ियों से सज्जित भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच खेल एकता की शताब्दी के मौकों पर आयोजित तीन हॉकी मैचों की सीरीज के पहले मैच में बृहस्पतिवार को 3-2 से हरा दिया। भारत ने पहला मैच जीत कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

जोंटी एल्मस ने मैच के 25 वें मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर न्यूजीलैंड को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल ने मानों भारतीय पुरुष हॉकी टीम को नींद से जगा दिया। उत्तम सिंह ने पलटवार कर अगले ही क्षण बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को एक एक की बराबरी दिला दी। शारदानंद तिवारी ने तीसरे क्वॉर्टर के आठवें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को 2-1 से और कप्तान संजय ने 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड के सैम हीना ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले मैदानी गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। भारत ने इसके बाद जोरदार जवाबी हमले बोल कर न्यूजीलैंड को बराबरी पाने का मौका नहीं दिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब न्यूजीलैंड से 21 नवंबर को दूसरे और 22 नवंबर को तीसरे व आखिरी हॉकी मैच में भिड़ेगी

YuvaSahakar Team

Recent Post