Trending News

असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस

न्यूजीलैंड से भारत की वैक्सीन इंडस्ट्री को मजबूती, NDDB और IIL का रणनीतिक निवेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम

NDDB और IIL का यह रणनीतिक विदेशी निवेश भारत की वैक्सीन सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Published: 15:36pm, 19 Nov 2026

भारत को वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में न्यूजीलैंड स्थित एक महत्वपूर्ण निवेश अहम भूमिका निभा रहा है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) और इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (IIL) की रणनीतिक पहल के तहत न्यूजीलैंड के डार्गाविल स्थित प्रिस्टीन बायोलॉजिकल्स प्लांट भारत की वैक्सीन सप्लाई चेन को मजबूती प्रदान कर रहा है।

NDDB और प्रिस्टीन बायोलॉजिकल्स न्यूजीलैंड लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. शाह मीनेश ने न्यूजीलैंड के डार्गाविल स्थित प्लांट में भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार और बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शिरसाट कपिल अशोक का स्वागत किया। इस अवसर पर डार्गाविल के डिप्टी मेयर गॉर्डन लैम्बेथ भी मौजूद रहे।

प्रिस्टीन बायोलॉजिकल्स, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट बोवाइन सीरम (ABS) का प्रसंस्करण और आपूर्ति करती है। ABS पशुओं और मनुष्यों के लिए वैक्सीन निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

इस दौरान इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सामने प्लांट की स्थापना से लेकर अब तक के सफर, संचालन, चुनौतियों और भविष्य में विस्तार की योजनाओं पर प्रस्तुति दी।

NDDB और IIL का यह रणनीतिक विदेशी निवेश भारत की वैक्सीन सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह पहल पशुओं और मनुष्यों दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का उदाहरण है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post