Trending News

असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस

श्रीअन्न की बढ़ती मांग से उत्तराखंड के किसानों के लिए खुलेंगे नए बाजार

उत्तराखंड के चमोली जिले में उत्पादित मंडुवा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। पौष्टिकता और औषधीय गुणों के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, इस वर्ष कृषि विभाग को विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मंडुवे की मांग प्राप्त हुई है

Published: 16:03pm, 19 Nov 2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में उत्पादित मंडुवा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। पौष्टिकता और औषधीय गुणों के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष कृषि विभाग को विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मंडुवे की मांग प्राप्त हुई है। इससे पहाड़ी किसानों की आय बढ़ने और स्थानीय कृषि उत्पादों को नए बाजार मिलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

मंडुवा, झंगोरा और रामदाना की 1,500 मीट्रिक टन मांग

गुजरात की एक निजी कंपनी ने मंडुवा, झंगोरा और रामदाना की 500-500 मीट्रिक टन खरीदने की मांग भेजी है। कंपनी के प्रतिनिधि अगले सप्ताह जिले का दौरा कर उत्पादों की उपलब्धता और खरीद व्यवस्था का आकलन करेंगे। कृषि विभाग ने मांग को देखते हुए स्थानीय उत्पादों का भंडारण शुरू कर दिया है।

मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी के अनुसार, चमोली की जलवायु मंडुवे की खेती के लिए अनुकूल है। कम पानी में तैयार होने वाली यह फसल पोषण से भरपूर है। पिछले वर्ष जिले में तीन हजार क्विंटल मंडुवे की बिक्री हुई थी।

मंडुवे से तैयार उत्पादों को विदेशों में बाजार

वर्तमान में मंडुवा 52.20 रुपये, झंगोरा 52 रुपये और रामदाना 85 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। मंडुवे से नूडल्स, बिस्कुट, कुकीज और मल्टीग्रेन खाद्य उत्पाद बनाए जा रहे हैं। गुजरात की कंपनी इन उत्पादों की पैकेजिंग कर चीन सहित अन्य देशों में निर्यात करती है। स्थानीय किसानों का मानना है कि प्रस्तावित बोनस योजना और बढ़ती बाजार मांग से पारंपरिक मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। मंडुवा और अन्य श्रीअन्न फसलों का विस्तार पहाड़ी कृषि, ग्रामीण रोजगार और किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत कर सकता है।

Jitendra

Recent Post