Trending News

एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू एनसीयूआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव 9 दिसंबर से, 10 दिसंबर को होगा मतदान रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम DU का 103वां दीक्षांत समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि PM मोदी आज पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का करेंगे उद्घाटन न्यूजीलैंड में IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 का शुभारंभ, भारत सहित दुनियाभर के डेयरी क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिल UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम: 25 नवंबर से आवेदन शुरू

पीएम मोदी ने उद्योग जगत से किया आह्वान, आत्मनिर्भर भारत के लिए कृषि, तकनीक और विनिर्माण में निवेश बढ़ाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की 100वीं वार्षिक महासभा और सम्मेलन का उद्घाटन किया, उन्होंने उद्योग जगत से कृषि, विनिर्माण और नई तकनीकों में निवेश बढ़ाकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

Published: 13:07pm, 19 Nov 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की 100वीं वार्षिक महासभा और सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्योग जगत से कृषि, विनिर्माण और नई तकनीकों में निवेश बढ़ाकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने विश्व बैंक की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि सही नीतियों, मजबूत नेतृत्व और जनभागीदारी से आर्थिक विकास तथा गरीबी उन्मूलन की गति तेज हुई है।

कृषि में निवेश और निर्यात बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से भारतीय कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और वैश्विक बाजारों की मांग के अनुरूप उत्पादन को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भरोसेमंद खरीद व्यवस्था विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की जरूरतों के अनुसार कृषि उत्पाद तैयार करने से निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार में मदद मिल सकती है।

अगले 20 वर्षों के निवेश में ‘इंडिया फर्स्ट’ को प्राथमिकता

मोदी ने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों की विकास रणनीति तैयार करने और निवेश संबंधी निर्णयों में ‘इंडिया फर्स्ट’ को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने दवा उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को एपीआई, बल्क ड्रग्स और अन्य महत्वपूर्ण उत्पादों के आयात पर निर्भरता घटानी होगी। प्रधानमंत्री ने कॉर्पोरेट टैक्स की मूल दर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने तथा कर रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया को सरल बनाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार सुधारों की दिशा में उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। कृषि निवेश, स्वदेशी उत्पादन, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता विकसित भारत की यात्रा के महत्वपूर्ण आधार होंगे।

Jitendra