Trending News

असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस असम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से हाईस्कूल तो 12 मार्च से हायर सेकेंडरी परीक्षा छठे आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 19 और 20 नवंबर को DRDO भवन में होगा आयोजन भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन की एथलीट कमेटी में चुना गया ICAR और RIS के बीच कृषि सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए MoU, ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा लाभ पंजाब को PM-RKVY के तहत 254.20 करोड़ रुपये, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहाली में की घोषणा रियाद में खतरे का अलर्ट, सऊदी अरब ने जारी की गाइडलाइंस

किसान केंद्रित पहलों से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में जुटा इफको

देश की प्रमुख उर्वरक सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर पटेल ने कृषि और उर्वरक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व, दूरदृष्टि और मार्गदर्शन की सराहना की

Published: 12:42pm, 19 Nov 2026

देश की प्रमुख उर्वरक सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर पटेल ने कृषि और उर्वरक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व, दूरदृष्टि और मार्गदर्शन की सराहना की।

सोशल मीडिया पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से संवाद करना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना गर्व एवं सम्मान की बात है। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।

किसानों की आय और मृदा स्वास्थ्य पर विशेष जोर

पटेल ने इफको के मूल उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्था किसानों को सशक्त बनाने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इफको किसान केंद्रित पहलों के माध्यम से देश की खाद्य एवं उर्वरक सुरक्षा को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिकाऊ कृषि और संतुलित उर्वरक उपयोग को प्राथमिकता

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उर्वरक क्षेत्र में पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, पर्यावरण अनुकूल खेती और किसानों तक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश की प्रमुख सहकारी उर्वरक संस्था के रूप में इफको कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ संसाधनों के कुशल उपयोग और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किसान सशक्तीकरण, मृदा संरक्षण और कृषि आत्मनिर्भरता संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

Jitendra

Recent Post