Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

उत्तर भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर, दिल्ली के पालम में 2010 के बाद सबसे ठंडी रात

सुबह 6 बजे दृश्यता जहां 800 मीटर थी, वहीं सुबह 7 बजे यह घटकर 350 मीटर रह गई

Published: 12:14pm, 16 Jan 2026

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड और बहुत घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को बीते कई दिनों से शीत लहर और कम दृश्यता के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रात
गुरुवार को दिल्ली के पालम इलाके में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। यह पालम क्षेत्र में वर्ष 2010 के बाद का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है। वहीं दिल्ली का आयानगर 2.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा।

देश के मैदानी इलाकों में हिसार सबसे ठंडा
15 जनवरी को देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर मात्र 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड के पंतनगर में 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यूपी-बिहार से पंजाब-हरियाणा तक शीत लहर
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले दो दिनों तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड में धीरे-धीरे कमी आने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत दिवस बने रहने की चेतावनी भी दी गई है।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम बदलने के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी की शाम से दिल्ली में आसमान में बादल छाने लगेंगे। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा। आंशिक बादल छाए रहने का यह क्रम अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

16 जनवरी को कई स्थानों पर मध्यम धुंध और कुछ जगहों पर घनी धुंध रहने की संभावना है। इसके बाद सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने का अनुमान है।

अगले पांच दिनों में मिलेगी ठंड से राहत
आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

एयरपोर्ट पर कोहरे का असर
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 6 बजे दृश्यता जहां 800 मीटर थी, वहीं सुबह 7 बजे यह घटकर 350 मीटर रह गई। स्थिति बनी रहने पर उड़ान संचालन प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कम दृश्यता को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Diksha

Recent Post