Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

वैश्विक कृषि में नया अध्याय: इफको नैनो बोत्सवाना में उतरा

वित्तीय वर्ष 2024–25 में IFFCO ने 365.09 लाख बोतलों का बिक्री रिकॉर्ड दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 47% अधिक है

Published: 15:46pm, 01 Dec 2025

भारत और अफ्रीका के बीच कृषि सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा बोको ने IFFCO द्वारा विकसित नैनो फर्टिलाइजर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। यह न केवल भारतीय सहकारी संघ IFFCO के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि बोत्सवाना के कृषि क्षेत्र के लिए भी बड़ा कदम माना जा रहा है।

IFFCO के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल ने अपने ट्वीट में कहा, “IFFCO के लिए यह बेहद सम्मान का क्षण है… हमारी वैश्विक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। यह सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि नैनो फर्टिलाइजर तकनीक किस तरह विश्व कृषि को बदल रही है।”

यह कार्यक्रम बोत्सवाना की स्थानीय कंपनी Lone Trends (या Lone Threads), IFFCO और National Agricultural Research and Development Institute (NARDI) के साझेदारी मॉडल पर आधारित है। इसके तहत बोत्सवाना की मिट्टी और जलवायु के अनुरूप अनुकूलित नैनो फर्टिलाइजर तकनीक को लागू किया गया है।

स्थानीय उत्पादन व्यवस्था से किसानों को किफायती दामों पर खाद उपलब्ध होगी, साथ ही आयातित रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी। अधिकारियों के अनुसार, नैनो फर्टिलाइजर छोटी मात्रा में भी अधिक पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं, जिससे फसल उत्पादन बढ़ने, लागत घटने और खाद्य आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है ताकि वे नैनो तकनीक का सही उपयोग कर सकें। यह कदम बोत्सवाना की लचीली एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

IFFCO के नैनो फर्टिलाइज़र व्यवसाय में तेजी
वित्तीय वर्ष 2024–25 में IFFCO ने 365.09 लाख बोतलों का बिक्री रिकॉर्ड दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 47% अधिक है। नैनो यूरिया प्लस और नैनो DAP की बढ़ती मांग ने इस वृद्धि को गति दी है।

भारत में भी IFFCO तेज़ी से उत्पादन क्षमता बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश में नई स्थापित दो संयंत्रों के शुरू होने के बाद IFFCO की कुल उत्पादन क्षमता पाँच इकाइयों में मिलकर 9.5 लाख बोतल प्रतिदिन तक पहुँच गई है।

सरकार की “सस्टेनेबल और एफिशियंट फार्मिंग” नीति के अनुरूप IFFCO नैनो फर्टिलाइज़र को बढ़ावा दे रहा है- जागरूकता अभियान, नैनो विलेज में 25% सब्सिडी और कृषि ड्रोन के माध्यम से नैनो फर्टिलाइज़र के छिड़काव जैसे कदम इस दिशा में प्रमुख हैं।

सहकार से समृद्धि का वैश्विक विस्तार
IFFCO, जो कभी केवल घरेलू सहकारी संस्था थी, आज अपनी नवीन कृषि तकनीक को वैश्विक स्तर पर निर्यात कर रही है और आधुनिक कृषि परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बोत्सवाना में लॉन्च इसका सशक्त उदाहरण है।

IFFCO को विश्व की शीर्ष सहकारी संस्थाओं में शामिल किया गया है, जो उसके GDP प्रति व्यक्ति योगदान और उसके व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

बोत्सवाना की धरती हो या भारतीय खेत- IFFCO का नैनो फर्टिलाइजर कार्यक्रम साबित कर रहा है कि नवाचार और सहयोग मिलकर कृषि जगत को बदलने की क्षमता रखते हैं।

Diksha

Recent Post