Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

उत्तराखंड की सभी 671 सहकारी समितियाँ पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत—DIPR ने दी जानकारी

इसके साथ ही 640 सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ गांव स्तर पर नागरिकों को विभिन्न आवश्यक डिजिटल और सरकारी सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी

Published: 14:39pm, 01 Dec 2025

उत्तराखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) ने एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि “सहकार से समृद्धि” पहल के तहत राज्य की सभी 671 सहकारी समितियों का पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है।

DIPR द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, राज्य की 24 सहकारी समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

इसके साथ ही 640 सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ गांव स्तर पर नागरिकों को विभिन्न आवश्यक डिजिटल और सरकारी सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

सहकारी समितियों का यह व्यापक डिजिटलीकरण पारदर्शिता बढ़ाने, सेवा वितरण में सुधार लाने और संचालन को अधिक कुशल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से किसानों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सरल और सुगम हो सकेगी।

Diksha

Recent Post