Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

हमारी यादों के शोले जलाकर, वीरू ने कहा—अलविदा…

उनका सिनेमा में करियर लगभग 65 वर्षों का था, जिसमें 300 से भी ज्यादा फिल्में शामिल हैं, उन्होंने 1960 में फिल्म दिल तेरे हम भी तेरे से अपने करियर की शुरुआत की थी

Published: 15:26pm, 24 Nov 2025

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को मुंबई में आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 89 साल थी। धर्मेंद्र को इस साल अक्टूबर अंत में उन्हें Breach Candy Hospital, मुंबई में भर्ती कराया गया था और बाद में 12 नवंबर को उन्हें घर लौटाया गया था। हालांकि उनकी मौत की झूठी अफवाह से पहले भी फैंस का दिल रुआंसा हो चुका है। लेकिन इस बार ये खबर सच्ची है।

उनका सिनेमा में करियर लगभग 65 वर्षों का था, जिसमें 300 से भी ज्यादा फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 1960 में फिल्म दिल तेरे हम भी तेरे से अपने करियर की शुरुआत की थी। धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म इक्कीस जो कि 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, में आखिरी बार फैंस को दिखाई देंगे।

धर्मेद्र ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी जिनमें शोले, फूल और पत्थर, चुपके-चुपके, धर्म-वीर, मेरा गांव मेरा देश शामिल है। धर्मेंद्र रोमांटिक से लेकर एक्शन स्टार के किरदार को बखूभी निभाया है। उनके फैंस उन्हें ही-मैन कहकर भी बुलाया करते हैं।

उनके निधन के बाद पूरा बॉलीवुड गहरें शोक में डूबा हुआ है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह एक युग का अंत है।

इस खबर के मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा ,”धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं।”

Diksha

Recent Post