Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

RBI ने तीन सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, नियामकीय निर्देशों के उल्लंघन का मामला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन न करने पर दो अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों और एक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर मौद्रिक दंड लगाया है

Published: 17:10pm, 21 Nov 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन न करने पर दो अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों और एक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर मौद्रिक दंड लगाया है।

आरबीआई के 12 नवंबर 2025 के आदेश के अनुसार, तमिलनाडु स्थित बिग कांचीपुरम को-ऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड पर ‘अपने ग्राहक को जानों (KYC)’ दिशानिर्देशों का पालन न करने के चलते 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उसी तारीख को कर्नाटक के बागलकोट की श्री बसवेश्वर सहकारी बैंक नियमिता पर ‘इनकम रिकग्निशन, एसेट क्लासिफिकेशन, प्रोविजनिंग और अन्य संबंधित मामलों – UCBs’ तथा 2016 में जारी आरबीआई के जमा पर ब्याज दरों संबंधी निर्देशों के उल्लंघन के लिए 1 लाख रुपये का दंड लगाया गया।

इसके अलावा, 14 नवंबर 2025 के आदेश के तहत बिहार की नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 26ए (धारा 56 सहित) के प्रावधानों का उल्लंघन करने और क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों की सदस्यता संबंधी निर्देशों का पालन न करने के चलते 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Diksha

Recent Post