Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारत-मिस्र वार्ता में शामिल हुए KRIBHCO के MD सुंदर सिंह यादव, फॉस्फेट और खाद सुरक्षा पर हुई वार्ता

KRIBHCO के MD ने नड्डा की अध्यक्षता में मिस्र की प्रमुख उर्वरक कंपनियों के साथ आयोजित राउंड-टेबल बैठक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार विस्तार, तकनीकी सहयोग और फॉस्फेटिक उर्वरकों की सप्लाई चेन मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

Published: 11:58am, 19 Nov 2025

KRIBHCO के प्रबंध निदेशक सुंदर सिंह यादव मिस्र यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे। यह प्रतिनिधिमंडल रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में मिस्र पहुंचा था। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य फॉस्फेटिक उर्वरक वैल्यू चेन में सहयोग बढ़ाना और भारत की उर्वरक सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक साझेदारियाँ सुनिश्चित करना था।

दौरे के दौरान यादव ने मिस्र के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। इनमें शामिल थे—

  • मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती
  • उद्योग एवं परिवहन के उप प्रधानमंत्री श्री कामेल अल-वजीर
  • पेट्रोलियम एवं खनिज संसाधन मंत्री इंजीनियर करीम बदावी

इन बैठकों में फॉस्फेट, कच्चे माल की आपूर्ति, निवेश और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

यादव ने नड्डा की अध्यक्षता में मिस्र की प्रमुख उर्वरक कंपनियों के साथ आयोजित राउंड-टेबल बैठक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार विस्तार, तकनीकी सहयोग और फॉस्फेटिक उर्वरकों की सप्लाई चेन मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

इसके बाद यादव ने काहिरा स्थित इंडिया हाउस में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की और भारत द्वारा उर्वरक स्रोतों में विविधता लाने तथा वैश्विक साझेदारियाँ मजबूत करने के प्रयासों को साझा किया।

कुल मिलाकर यह दौरा भारत की कृषि के लिए एक मजबूत, विविधीकृत और भविष्य-तैयार फॉस्फेटिक वैल्यू चेन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Diksha

Recent Post