Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

गाजा में शांति समझौता: ट्रंप की मध्यस्थता से इजराइल-हमास युद्ध विराम के लिए राजी, पीएम मोदी ने दी बधाई

दो साल चले गाजा युद्ध में 66,000 मौतें अब तक दर्ज की गई, 1.7 लाख लोग घायल हुए, 83% नागरिकों की मौत गैर-लड़ाकू हमलों में हुई, 20,000 बच्चे मारे गए, 22 लाख लोग अकाल का सामना कर रहे, 1.95 लाख इमारतें तबाह, 19 लाख लोग बेघर हुए

Published: 11:56am, 10 Oct 2025

गाजा में दो साल से जारी भीषण युद्ध के बीच अब शांति की किरण दिखाई देने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण पर सहमति बन गई है। यह समझौता गाजा में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

मिस्र में हुई अहम बातचीत

यह समझौता 8 अक्टूबर को मिस्र में हुई इनडायरेक्ट बातचीत के बाद सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक समझौते के लागू होने के 72 घंटे के भीतर लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा, जिसके बदले सभी जीवित इजराइली बंधकों को छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इजराइल अपनी सेना को एक सहमति रेखा तक वापस बुलाएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “इजराइल और हमास दोनों ने शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सभी बंधकों को जल्द ही रिहा किया जाएगा। यह एक मजबूत और टिकाऊ शांति की दिशा में पहला कदम होगा। सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा।”
यह समझौता ट्रंप द्वारा हाल ही में प्रस्तुत 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गाजा में युद्ध समाप्त करना, बंधकों और कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना और गाजा के लिए नई राजनीतिक व्यवस्था तैयार करना है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप व इजराइली पीएम नेतन्याहू को दी बधाई

इस पहल का स्वागत इजराइल, हमास समेत कई देशों ने किया है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,“मित्र डोनाल्ड ट्रंप से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। साथ ही कारोबारी वार्ता को लेकर हुई प्रगति की भी समीक्षा की। आने वाले हफ्तों में हम संपर्क में रहेंगे।”

पीएम मोदी ने इजराइली पीएम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,“मैंने मित्र नेतन्याहू को फोन किया और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के नेतृत्व में गाजा शांति योजना की प्रगति के लिए बधाई दी। हमने बंधकों की रिहाई और गाजा के निवासियों को मानवीय मदद पहुंचाने का स्वागत किया है। साथ ही यह बात भी दोहराई है कि आतंकवाद को किसी भी तरीके से और इसके किसी भी रूप को दुनिया में कहीं भी स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

Diksha

Recent Post