Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया(COBI) के बैंकिंग लाइसेंस को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

COBI की स्थापना 1993 में आरबीआई की उच्च स्तरीय कृषि ऋण समीक्षा समिति की सिफारिश पर हुई थी। इसका उद्देश्य सहकारी ऋण प्रणाली को मजबूत करना और "सहकार से समृद्धि" के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

Published: 10:47am, 20 Sep 2025

कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया (COBI), जिसे हाल ही में बहु-राज्य सहकारी समितियाँ (MSCS) अधिनियम, 2002 की द्वितीय अनुसूची में अधिसूचित किया गया है, ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने और राष्ट्रीय स्तर के सहकारी बैंक में रूपांतरण के रोडमैप को लेकर केंद्रीय सहयोग मंत्रालय के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता सहयोग सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने अटल अक्षय ऊर्जा भवन में की। इसमें संयुक्त सचिव रमन कुमार, निदेशक कुमार राम कृष्ण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। COBI की ओर से चेयरमैन अजय पटेल, उपाध्यक्ष जी.एच. अमीन, आईसीए-एपी अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, नेफेड चेयरमैन जेठाभाई अहिर, नैफ्सकॉब चेयरमैन रविंदर राव और अन्य शीर्ष सहकारी नेता उपस्थित रहे। बैठक में COBI की गतिविधियों और प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

भूटानी ने वित्तीय समावेशन में सहकारिता की भूमिका की सराहना की और डिजिटलीकरण, नवाचार और आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मंत्रालय की ओर से आरबीआई स्वीकृति प्रक्रिया को तेज करने का आश्वासन दिया। बैठक में तरलता प्रवाह, अनुपालन आवश्यकताएं और डिजिटल अवसंरचना जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।

COBI की स्थापना 1993 में आरबीआई की उच्च स्तरीय कृषि ऋण समीक्षा समिति की सिफारिश पर हुई थी। इसका उद्देश्य सहकारी ऋण प्रणाली को मजबूत करना और “सहकार से समृद्धि” के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है। बैंक सहकारी बैंकों को तरलता समर्थन देने, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, कृषि-उद्योगों, मत्स्य पालन, डेयरी, तकनीकी उन्नयन के लिए वित्त मुहैया कराने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार, प्रतिभूति लेन-देन और भुगतान सेवा प्रदाता के रूप में भी कार्य करता है।

 

Diksha

Recent Post