Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

खराब अनाज आपूर्ति पर बिहार राज्य के 12 अधिकारी निलंबित

विभाग द्वारा 'जीरो ऑफिस डे' पहल के तहत पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि पीडीएस दुकानों पर खाद्यान्न की गुणवत्ता, मात्रा और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Published: 15:22pm, 19 Sep 2025

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (DoFCP) ने शनिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों पर खराब गुणवत्ता के खाद्यान्न की आपूर्ति के आरोप में राज्य खाद्य निगम (SFC) के 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित अधिकारियों में एसएफसी के छह सहायक प्रबंधक और छह गुणवत्ता नियंत्रक शामिल हैं। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद इन सभी को निलंबित किया गया। इससे पहले शुक्रवार को विभाग ने छह आपूर्ति निरीक्षकों को निलंबित किया था।

विभाग द्वारा ‘जीरो ऑफिस डे’ पहल के तहत पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि पीडीएस दुकानों पर खाद्यान्न की गुणवत्ता, मात्रा और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

अब तक राज्य की कुल 53,869 पीडीएस दुकानों में से 49,209 दुकानों का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10,735 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं 108 दुकानों और उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 178 पीडीएस दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

Diksha

Recent Post