Trending News

वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

अगर सहकारी बैंक भी SBI और HDFC Bank जैसी सुविधाएँ चाहते हैं तो करें एनपीए में कमी – RBI गवर्नर

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भारत में सहकारिता की शुरुआत वर्ष 1892 में हिमाचल के पंजावर में सहकारिता समिति गठित करने से हुई थी, जिसका पंजीकरण 1906 में किया गया। आज सहकारी समितियां पूरे देश में सक्रिय हैं।

Published: 13:28pm, 16 Sep 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि यदि सहकारी बैंक व्यावसायिक बैंकों की तर्ज पर सुविधाएं चाहते हैं, तो उन्हें अपने नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) में कमी करनी होगी और कामकाज के स्तर पर भी खुद को व्यावसायिक बैंकों के बराबर लाना होगा।

शनिवार को शिमला के पीटरहाफ में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों को बेहतर कामकाज के लिए 3.75 प्रतिशत शेयर रिजर्व बैंक के पास जमा करवाना होगा। इससे उन्हें अधिक शाखाएं खोलने, उपभोक्ताओं को ज्यादा ऋण उपलब्ध कराने और अन्य बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भारत में सहकारिता की शुरुआत वर्ष 1892 में हिमाचल के पंजावर में सहकारिता समिति गठित करने से हुई थी, जिसका पंजीकरण 1906 में किया गया। आज सहकारी समितियां पूरे देश में सक्रिय हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता के जनक मियां हीरा सिंह के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर सहकारिता से संबंधित संस्थान स्थापित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित सहकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना का भी स्वागत किया।

Diksha

Recent Post