Trending News

केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई ,लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा अमूल ने डॉ. वर्गीज कुरियन की 105वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कृभको और गेल काकीनाड़ा में लगाएंगे यूरिया प्लांट, 13,500 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे भारत को बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला

जगन्नाथ नायक बने DRDO के मिसाइल्स एंड स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स के महानिदेशक

डॉ. जगन्नाथ नायक फिलहाल DRDO के सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज यानी CHESS के निदेशक के रूप में कार्यरत थे

Published: 12:13pm, 02 Jul 2026

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगन्नाथ नायक को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मिसाइल्स एंड स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। वे यू. राजा बाबू का स्थान लेंगे, जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

डॉ. जगन्नाथ नायक फिलहाल DRDO के सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज यानी CHESS के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। वे रक्षा अनुसंधान और विकास क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्हें रक्षा और एयरोस्पेस अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी उन्नत एवियोनिक्स के डिजाइन और विकास में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

CHESS के निदेशक के रूप में डॉ. नायक ने भारत की पहली डायरेक्टेड एनर्जी वेपन प्रणाली के विकास, फील्ड टेस्टिंग और तकनीक हस्तांतरण में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे आकाश मिसाइल के लिए फाइबर ऑप्टिक गाइरो गाइडेंस और एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसी तकनीकों से भी जुड़े रहे हैं।

DRDO में उनकी नई जिम्मेदारी को भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और रणनीतिक मिसाइल प्रणालियों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. नायक की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब देश रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता और आधुनिक युद्धक प्रणालियों के विकास पर तेजी से काम कर रहा है।

YuvaSahakar Desk