Trending News

काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

UGC NET दिसंबर 2026: 25 नवंबर तक जारी होगी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप, 7 दिसंबर को आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET दिसंबर 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी द्वारा 7 दिसंबर को जारी किया जाएगा

Published: 12:37pm, 24 Nov 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संशोधित तारीख घोषित कर दी है। अब एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप 25 नवंबर 2026 तक जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उन्हें उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। इसके जारी होने से उम्मीदवार अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकेंगे।

UGC NET दिसंबर 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी द्वारा 7 दिसंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

UGC NET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाएं और UGC NET 2026 December City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें। लिंक खुलने के बाद निर्धारित स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी। उम्मीदवार इसमें दी गई जानकारी की जांच कर इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

UGC NET परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

NTA हेल्पलाइन नंबर

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा से संबंधित किसी भी सवाल या समस्या के लिए उम्मीदवार NTA के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक है। इसके अलावा 1800 180 4747 टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post