Trending News

काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

भारत और नेपाल के बीच बढ़ेगा कृषि एवं तकनीकी सहयोग

भारत और नेपाल कृषि क्षेत्र में आर्थिक और तकनीकी सहयोग का विस्तार करेंगे। दोनों देशों ने पशुपालन और मत्स्य विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, इसके साथ ही कृषि अनुसंधान, खाद्य प्रसंस्करण, तकनीकी हस्तांतरण और किसानों के क्षमता निर्माण को द्विपक्षीय साझेदारी में प्राथमिकता दी गई है

Published: 12:39pm, 24 Nov 2026

भारत और नेपाल कृषि क्षेत्र में आर्थिक और तकनीकी सहयोग का विस्तार करेंगे। दोनों देशों ने पशुपालन और मत्स्य विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही कृषि अनुसंधान, खाद्य प्रसंस्करण, तकनीकी हस्तांतरण और किसानों के क्षमता निर्माण को द्विपक्षीय साझेदारी में प्राथमिकता दी गई है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में दोनों देशों के बीच आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि आधारित कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चितवन में बनेगा कृषि औद्योगिक पार्क

भारत की अनुदान सहायता से नेपाल के चितवन में कृषि औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से कृषि प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने की योजना है। इससे स्थानीय कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच बेहतर होने के साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित हो सकते हैं।

कृषि अनुसंधान में बढ़ेगी भागीदारी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और नेपाल कृषि अनुसंधान परिषद (NARC) की 2026-2030 की कार्ययोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर भी सहमति बनी है। नेपाल में आईसीएआर का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के साथ दोनों देशों के कृषि विश्वविद्यालयों के बीच संस्थागत सहयोग बढ़ाया जाएगा।

पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान तथा किसानों और कृषि उद्यमियों के प्रशिक्षण पर भी जोर रहेगा। इस साझेदारी से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, ग्रामीण आय के स्रोतों में विविधता लाने और कृषि आधारित मूल्य शृंखला को मजबूत करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Jitendra

Recent Post