Trending News

काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे IFFCO के एमडी के.जे. पटेल इंटरनेशनल फर्टिलाइजर एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य नियुक्त मुंबई के सिटिजनक्रेडिट सहकारी बैंक के बोर्ड में बड़ा बदलाव, चुनाव में सभी निवर्तमान निदेशक हारे; नई टीम संभालेगी कमान महिला सहकारी निदेशकों के लिए NCUI, CICTAB और NIRB का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सहकारी संस्थाओं में महिला नेतृत्व पर जोर रेलवे मई 2027 तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर के हिस्से पर बुलेट ट्रेन का करेगा ट्रायल रन स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब जीता

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में वित्तीय अनुशासन पर RBI का फोकस

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बेहतर प्रशासन, टिकाऊ लाभप्रदता, विवेकपूर्ण ऋण वितरण और मजबूत साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा है। मुंबई में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चुनिंदा शहरी सहकारी बैंकों के अध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ संवाद किया

Published: 11:47am, 24 Nov 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बेहतर प्रशासन, टिकाऊ लाभप्रदता, विवेकपूर्ण ऋण वितरण और मजबूत साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा है। मुंबई में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चुनिंदा शहरी सहकारी बैंकों के अध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ संवाद किया। बैठक में नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) और नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

गवर्नर ने कहा कि शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में ऋण वृद्धि में सुधार हुआ है, लेकिन उसी अनुपात में लाभप्रदता नहीं बढ़ी है। उन्होंने बैंकों को टिकाऊ कारोबारी वृद्धि, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और ऋण देने से पहले कर्जदारों की पुनर्भुगतान क्षमता का उचित आकलन करने पर जोर दिया। उन्होंने क्षमता निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए बैंकों से आरबीआई की प्रशिक्षण पहल ‘मिशन सक्षम’ का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इसका उद्देश्य बैंकों की पेशेवर दक्षता, परिचालन क्षमता और संस्थागत प्रशासन को मजबूत करना है। बैठक में साइबर सुरक्षा भी प्रमुख मुद्दा रही। गवर्नर ने कहा कि साइबर खतरे केवल बड़े वित्तीय संस्थानों तक सीमित नहीं हैं। ऐसे में सभी सहकारी बैंकों को मजबूत साइबर सुरक्षा ढांचा विकसित करना चाहिए। उन्होंने ग्राहक केंद्रित बैंकिंग, प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था और बेहतर ग्राहक सेवाओं पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे., डॉ. पूनम गुप्ता, एस.सी. मुर्मू और रोहित जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न नीतिगत और परिचालन मुद्दों पर अपने सुझाव भी साझा किए।

Jitendra

Recent Post