Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

हम अपने पूल की हर टीम का सम्मान करते हैं, पर हमें खुद पर भरोसा है : फुल्टन

पूल में हर प्रतिद्वंद्वी टीम की अलग ताकत है, हमारी तैयारियां भी इसी के अनुरूप, हम अपने स्ट्रक्चर, अपने हमलों और फिनिशिंग पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, भारत पुरुष हॉकी विश्व कप मे पाक से 19 अगस्त को भिड़ेगासत्येन्द्र पाल सिंह

भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 अगस्त को वेगनेर स्टेडियम एम्सतलवीन(नीदरलैंड) से भिड़ेगा। एफआईएच पुरुष और महिला  हॉकी विश्व नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में 15 से 30 अगस्त, 2026 तक होगा। मंगलवार को निकाले गए ड्रॉ के मुताबिक भारत की पुरुष और महिला टीमों को विश्व कप में पूल डी में रखा गया है। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें विश्व कप के  अपने पूल के सभी मैच नीदरलैंड के एम्सतलवीन के वेगनेर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी। भारत पुरुष हॉकी विश्व कप मे पूल डी के आखिरी मैच में  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 अगस्त को  भिड़ेगा।

दद्दा ध्यानचंद के मंझले बेटे अशोक कुमार के निर्णायक गोल से भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पिछड़ने के बाद 1975 में क्वालालंपुर(मलयेशिया) में विश्व कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1  से हराकर आखिरी बार खिताब जीता था। भारत के पास अब 41 बरस के बाद फिर से दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब जीतने का मौका है।  पुरुष हॉकी विश्व कप में  पहले दौर के मैच 20 अगस्त तक खेले जाएंगे और नॉकआउट मैच 21 अगस्त से शुरू होंगे। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप जीत कर हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया। वहीं सलीमा टेटे की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी ने तेलंगना, हैदराबाद में महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स में इंग्लैंड से फाइनल में 0-2 हार दूसरे स्थान पर रहकर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया है।
भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने पुरुष हॉकी विश्व कप के ड्रॉ की बाबत कहा, ‘हम खासे रोमांचित हैं। बेशक हमारा पूल खासा मजबूत है और लेकिन विश्व कप में यही तो चाहिए। हम अपने पूल की हर टीम का सम्मान करते हैं लेकिन हमें इन सभी के खिलाफ अपने खुद के खेल पर भरोसा है। पूल में हर प्रतिद्वंद्वी टीम की अलग ताकत है, हमारी तैयारियां भी इसी के अनुरूप ही हैं। हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमारी पूरी टीम सकारात्मक सोच के साथ तैयारियों में जुटी है। हमारे सभी खिलाड़ी जोश से भरे हैं। अब जब हमें अपने प्रतिद्वंद्वियों की बाबत मालूम है तो इससे हम अपनी तैयारियां पूरे तरह ध्यान लगाकर कर सकेंगे। जहां तक हमारे पूल की टीमों की बात है तो हमारा जोर खुद को मैचों के मुताबिक ढालने पर है। हमें हर प्रतिद्वंद्वी की शैली का सम्मान करते हुए खुद को उसके मुताबिक ढाल कर खेलने की जरूरत है। इंग्लैंड की टीम खासी व्यवस्थित और शारीरिक रूप से मजबूत टीम है और हमारे पूल में शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम भी है। पाकिस्तान की हॉकी की समृद्ध परंपरा है और अपने  जोश के साथ उलटफेर कर सकती है और हमें उसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छाप छोड़ रही वेल्स अपने जोश और पूरे संकल्प से उतरेगी।’

भारत की पुरुष हॉकी टीम विश्व कप में  अभियान का आगाज पूल डी में टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मैच खेल करेगी। भारतीय पुरुष टीम अपने दूसरे मैच में 17 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत के पूल डी के आखिरी और पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त को खेले जाने वाले मैच पर दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों की निगाहें रहेंगी। बेशक पाकिस्तान हॉकी टीम अब बेहद कमजोर है लेकिन बावजूद इसके भारत उसके खिलाफ एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करने की पूरी कोशिश करेगा। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2024 में मोकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़े थे तब भारत 2-1 से जीता था। पाकिस्तान की हॉकी टीम ने जापान को पुरुष हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स , 2026 सेमीफाइनल में मिस्र में पिछड़ने 4-3 से हरा कर विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया था। पाकिस्तानी हॉकी टीम आठ बरस के बाद हॉकी विश्व कप में खेलेगी। पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम 2018 में आखिरी बार विश्व कप में खेली थी। पाकिस्तान की टीम 2023के पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। 2014 में पहली बार पाकिस्तानी हॉकी टीम विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई थी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच फुल्टन ने कहा,‘  हम अपने स्ट्रक्चर, अपने हमलों और फिनिशिंग पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, यही वह मामूली फर्क है जो इतने बड़े मंच पर निर्णायक होता है। हमारे पूल में हर प्रतिद्वंद्वी टीम की अलग ताकत है और हमारी तैयारियां भी इसी के अनुरुप ही रहेंगी। अगले कुछ महीने में हमारा पूरा ध्यान सही समय पर सही रंगत पाने पर रहेगा। हम विश्व कप में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए खेलने उतरेंगे। हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि भारतीय जर्सी की उनके लिए क्या अहमियत है और देश के हॉकी प्रेमी उनसे क्या उम्मीद करते हैं। मेरा भारतीय हॉकी प्रशंसकों को साफ संदेश है,  हमारा साथ दें, एक एक मैच कर।  चक दे इंडिया।‘

पाकिस्तान (1971, 1978, 1982, 1994) की पुरुष हॉकी टीम ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार खिताब जीता और 1975 में भारत और 1990 में अपने घर लाहौर में नीदरलैंड से फाइनल में हार कर दो बार उपविजेता और 1973 में चौथे स्थान पर रही है। वही भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 1975 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर पहली और आखिरी बार खिताब जीता जबकि 1973 में नीदरलैंड से फाइनल में टाईब्रेकर में 2-4 से हारकर उपविजेता और 1971 में पहले संस्करण में केन्या को हरा कांसा जीता था।

भारत पुरुष हॉकी टीम पूल डी के मैचों  का कार्यक्रम और समय

15 अगस्त : भारत वि. वेल्स  (शाम साढ़े चार बजे से)
17 अगस्त : भारत वि. इग्लैंड(शाम साढ़े छह बजे से)
19 अगस्त : भारत वि. पाकिस्तान (शाम साढ़े छह बजे से)
(सभी मैचों का समय भारतीय समयानुसार)
(भारत के सभी पूल मैच वेगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सतलवीन में )

भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच चीन से

वहीं भारत की महिला टीम विश्व कप में पूल डी में अपने अभियान का आगाज ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ 15 अगस्त को वेगनेर स्टेडियम, एम्सतलवीन में मैच खेल करेगी। भारत की महिला टीम  अपने दूसरे मैच में 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से तथा तीसरे और आखिरी पूल मैच में इंग्लैंड से 20 अगस्त को भिड़ेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसमें इसके 1974 के पहले संस्करण में चौथे स्थान पर रहना है। भारतीय महिला हॉकी टीम2022 में पिछले विश्व कप में एम्सतलवीन में नौवें स्थान पर रही थी।

YuvaSahakar Desk