Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

सिंगापुर में भारत के छात्रों की जय-जय, ग्लोबल एक्सीलेंस डे 2025 का स्वर्ण पदक जीता

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विद्यार्थियों को सिंगापुर में आयोजित ग्लोबल एक्सीलेंस डे (GED) 2025 में मिडिल स्कूल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया। “द गुड फूड मूवमेंट” प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने जैविक खेती और सतत कृषि पर नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया।

Published: 13:19pm, 09 Oct 2025

आज विश्वभर में भारतीय प्रतिभा का लोहा मन रहा है. भारतीय छात्र, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि अपनी योग्यता और कौशल से दुनिया को नई राह दिखाने के साथ ही भारत की जय जयकार करा रहे हैं. भारतीय छात्रों की इसी प्रतिभा की एक झलक सिंगापुर में भी देखने को मिली, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ग्लेनडेल एकेडमी, सनसिटी के छात्रों की टीम को सम्मानित किया, जिन्होंने सिंगापुर में आयोजित ग्लोबल एक्सीलेंस डे (GED) 2025 में मिडिल स्कूल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। इन विद्यार्थियों ने दुनिया भर के स्कूलों के 200 से अधिक छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा कर यह सफलता हासिल की।

ग्रीन ग्लेन गार्डियंस नामक इस टीम में आराध्या दुड्डिल्ला श्रीपदराव, निगमा पेनमेट्सा, सैयदा अलीजा जैमा, रहीनी संहिता वर्मा दन्तुलुरी और जेडन डी रोज़ारियो शामिल थे। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट “द गुड फूड मूवमेंट” के माध्यम से “काइज़न” (सतत सुधार) थीम पर जैविक खेती और पर्यावरण-संरक्षण के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री  ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी नवाचार क्षमता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के जरिए तेलंगाना को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। ग्लेनडेल इंटरनेशनल स्कूल्स की निदेशक मीनू सलूजा ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा के समग्र दृष्टिकोण और जिम्मेदार वैश्विक नागरिकता की भावना को सशक्त बनाती है।

बता दें कि ग्लेनडेल इंटरनेशनल स्कूल, ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप (GSG) का हिस्सा है, जो विश्वभर में 64 कैंपसों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण और मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करता है।

YuvaSahakar Desk